Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
जेनरेशन गैप को कम करने में ये टिप्स आएंगे काम
अक्सर यह देखने में आता है कि किसी भी विषय को लेकर पैरेंट्स और बच्चों के बीच कभी भी एक सहमति नहीं बनती है। ऐसा इसलिए होता है कि उनके बीच जेनरेशन गैप होता है और इस गैप का असर उनकी सोच पर भी पड़ता है। जहां पैरेंट्स को लगता है कि वे अधिक अनुभवी हैं और इसलिए बच्चों को उनकी बात माननी चाहिए। वहीं, बच्चे यह सोचते हैं कि उनके पैरेंट्स वर्तमान के अनुसार नहीं सोचते हैं। जिसके कारण उनके बीच एक दरार बनी रहती है। लेकिन अगर पैरेंट्स व बच्चे चाहें तो उनके बीच के इस गैप को भरा जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ प्रभावशाली टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

ओपन माइंडेड बनें
बच्चों का सोचने का तरीका माता-पिता के सोचने के तरीके से अलग होता है। अभी बच्चों की उम्र कम है और वे आपके अनुसार नहीं सोच सकते हैं। इसलिए, यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे अपनी रूढ़िवादी सोच से बाहर आए और बच्चे के माइंडसेट को समझने का प्रयास करें। जब आप बच्चे को उसके लेवल पर जाकर समझते हैं और एक्सेप्ट करते हैं तो इससे उनके बीच का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही, बच्चा भी आपको समझने की कोशिश करता है। लेकिन पहल आपको ही करनी होगी।

करें कम्युनिकेट
आज के समय में पैरेंट्स और बच्चों के बीच जेनरेशन गैप इसलिए भी देखा जाता है, क्योंकि परिवार का हर सदस्य अपनी लाइफ में व्यस्त है। ऐसे में उनके पास इतना वक्त ही नहीं होता है कि वे समय निकालकर एक-दूसरे से बात करें। अगर आप सच में जेनरेशन गैप को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपस में कम्युनिकेट करने के लिए समय निकालें। आप चाहें तो एक निश्चित समय में एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। इससे आपके लिए एक-दूसरे की परेशानियों को समझने का वक्त मिलेगा और दूरियां भी कम होंगी।

सुनें बच्चों की बात
हो सकता है कि बच्चे आपसे अधिक गलती करते हों या फिर उनकी सोच आपकी सोच से मेल नहीं खाती हो। लेकिन फिर भी पैरेंट्स की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों की बात को सुनें और उन्हें बिना रुकावट के अपनी बात कहने दें। जब आप बच्चों की बात पूरी तरह से सुनते हैं तो आप समझ पाते हैं कि वे क्या चाहते हैं। साथ ही जब आप उन्हें सुनते हैं तो वह भी आपकी बात सुनने के लिए अधिक प्रोत्साहित होता है।

करें बिना शर्त का प्यार
बच्चे हमेशा ही अपने पैरेंट्स का प्यार चाहते हैं। इसलिए, जेनरेशन गैप को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें अनकंडीशनल लव दें। इतना ही नहीं, अपने बच्चों को यह भी जताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। जब आप बिना किसी शर्त के बच्चों से प्यार करते हैं, तो इससे वह भी आप बात सुनने व समझने के लिए प्रेरित होते हैं।

अधिक समय बिताएं
जेनरेशन गैप को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि पैरेंट्स अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करे। आप चाहें तो अपने बच्चों के साथ कोई गेम खेल सकते हैं या फिर मील्स एक साथ ले सकते हैं। जब आप अधिक से अधिक समय एक साथ बिताएंगे तो इससे आपके बीच का रिश्ता मजबूत होगा और फिर जेनरेशन गैप भी समस्या या मतभेदों का कारण नहीं बनेगा।

अपनी समस्याओं को करें शेयर
बच्चों के मन की बात को जानने के लिए या फिर उनके बीच करीबी रिश्ता कायम करने के लिए जरूरी होता है कि आप सिर्फ बच्चों को ही अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित ना करें। बल्कि आपको अपनी कुछ समस्याएं भी उनके साथ शेयर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है। साथ ही साथ, कभी-कभी बच्चों की बातों में भी समस्या का समाधान मिल जाता है। आखिरकार बच्चों को भगवान का रूप यूं ही नहीं कहा जाता।



Click it and Unblock the Notifications