Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे
सेक्स के बाद पुरुषों को जरुर करनी चाहिए ये चीजें
सेक्स के दौरान तो सभी पुरुषों को मालूम है कि बेड पर क्या करना है? लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेक्स के बाद क्या करना है? सेक्स से पहले या बीच में जितना सेक्स सेशन जरुरी होता है वैसे ही सेक्स के बाद पुरुषों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। कुछ पुरुष होते है जिन्हें नहीं मालूम होता है कि सेक्स के बाद क्या करना है। जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ जाता है।
फिर चाहे समस्या संक्रमण से संबंधित हो या एनर्जी की कमी से या फिर महिला पार्टनर के प्रति लापरवाही से संबंधित हो। ये सारी समस्याएं सेक्स लाइफ को थोड़ा बेजान बना देती है।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहें है जिससे पुरुष अपनी सेक्स लाइफ को इंटरेस्टिंग बना सकते है और कई संक्रमण से भी बच सकते है।
सफाई पर ध्यान दें
सेक्स को एंजॉय करना है तो साफ सफाई पर ध्यान देना जरुरी हैं, साफ सफाई के अभाव में आप बहुत सारे संक्रमण को निमंत्रण दे सकते है। कंडोम के बिना सेक्स करने पर त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए पुरुषों को अपने लिंग को साबुन और पानी से धों लेना चाहिए। ऐसा न करना, संक्रमण और अन्य बीमारियों को जन्म दे सकता है। पार्टनर के स्वच्छता के प्रति लापरवाही संक्रमण, सूजन और ट्यूमर का कारण भी बन सकता है।
पेशाब जरुर करें
सेक्स सेशन खत्म होने के बाद महिलाएं बाथरुम में जाकर पेशाब जरुर करके आती है। क्योंकि वो जानती है कि ऐसा न करने से वो यूटीआई के सम्पर्क में आ सकती है। जबकि पुरुषों में ये आदत सामान्य नहीं है। अगर आप पुलआउट मैथड के आदी है तो इसके बाद अगर आप पेशाब करके नहीं आते है और लिंग को पानी से नहीं धोते है तो स्पर्म आपके लिंग में रह जाएंगे और ये दूसरे लव सेशन में आपके पार्टनर के योनि से प्रवेश करके अनचाहे गर्भ के सम्भावना को बढ़ा देता है।
पानी का अधिक सेवन
सेक्स के बाद शरीर में रक्त प्रवाह तेजी से बढ़ सकता है ऐसे में पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने के लिए आवश्यक होता है। इसलिए लिंग के लिए रक्त और ऑक्सीजन की एक अच्छी मात्रा को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
केला
कई बार होता है कि एक लम्बें सेक्स सेशन के बाद पुरुषों के मांसपेशियों में जकड़न या ऐंठन की समस्या हो जाती है। इसलिए नाश्ते के दौरान केला और पानी पीना सेक्स के बाद ऐंठन या मांसपेशियों में जकड़न रोकने में मदद करता हैं।
नींद
सेक्स के बाद शरीर से वैसोप्रेसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर के समस्थापन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हार्मोन सीधे मस्तिष्क में रिलीज होकर शरीर को आराम करने का निर्देश देता है। जो सेक्स के बाद शरीर को फिर से जीवंत करता है।
साथ-साथ सोएं
सेक्स के बाद एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर एक छोटी सी नींद लें। ऐसा करना आपकी बीवी या गर्लफ्रेंड को बहुत पसंद आएगा। और हां, आप जागने के बाद सेक्स के एक और सत्र का मजा ले सकते हैं।
एक साथ नहाये
पसीने से तर सेक्स सत्र के बाद ऐसा करना आपके लिए सबसे रोमांटिक चीज हो सकता है। शॉवर में उसे अपनी पीठ, कंधे और गर्दन स्क्रब करने के लिए कहें और ऐसा ही आप भी उसके लिए कर सकते हैं। हो सकता है यह आपके दूसरे सत्र की शुरुआत हो।
एक-दूसरे को टच करें
सेक्स से पहले फॉरप्ले से आप अपने पार्टनर को उतेजित करते हैं वैसे ही सेक्स के बाद भी आपको पार्टनर से कनेक्टेड फील करवाना चाहिए ताकि आपके पार्टनर को यह बात महसूस हो सकें कि सेक्स के बाद भी आपको उनकी बहुत फिक्र है। इसलिए एक हल्का और प्यार भरा टच भी इसके लिए काफी होता है। सेक्स के बाद बातें करते हुए अपनी महिला पार्टनर को हल्के-हल्के टच करना, उसे काफी अच्छा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
