Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिंगल हैं तो क्या गम है, ऐसे मनाएं वेलेंटाइन डे
फरवरी भी साल के बाकी महीनों की तरह है, मगर वेलेंटाइन की वजह से इस माह को लेकर प्रेमी जोड़ों के बीच उत्सुकता कुछ ज्यादा ही रहती है। सिंगल्स के लिए ये महीना खासतौर से वेलेंटाइन डे तो बाकि दिन की अपेक्षा में उन्हें कुछ ज्यादा ही बुरा लगता है।
क्या इस वेलेंटाइन डे पर आप भी सिंगल हैं और आपकी कोई डेट नहीं है? अगर ऐसा है तो आपको ये सोचने की जरूरत नहीं है कि ये दिन सिंगल लोगों के लिए बहुत बुरा जाने वाला है।

आप सिंगल हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप अकेले होने पर ये दिन रोते हुए बिताएं और किसी के साथ रिलेशनशिप में होने के बारे में सोचते रहें। इस आर्टिकल में हम शेयर करने जा रहे हैं कि सिंगल्स वेलेंटाइन डे को कैसे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

1) पार्टी
आपको पार्टी करना पसंद है? तो फिर किस बात का इन्तजार कर रहे हैं। आप 14 फरवरी को एंटी-वेलेंटाइन डे के नाम से पार्टी कर सकते हैं। आपके ग्रुप में जितने भी सिंगल्स हैं उन्हें इस पार्टी में बुलाएं और एंजॉय करें।

2) फूडी नाईट
आप सामान इकट्ठा करें और दोस्तों को घर बुलाकर उनके साथ कुकिंग का मजा लें। आप वेलेंटाइन डे को चीट डे के तौर पर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस दिन आप डाइट की चिंता ना करें और चॉकलेट, केक, कैंडी जो खाना है खाएं।

3) खुद को ट्रीट दें
वेलेंटाइन डे एक बहाना है जब आप खुद के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं। आपको खुद को अच्छा फील कराने के लिए किसी दूसरे की जरूरत नहीं है। बस इस दिन याद करें ऐसी कौन सी चीज थी जो आपको बहुत पसंद आई थी लेकिन बाद के लिए टाल दी थी। देर ना करें और इस दिन उसकी शॉपिंग कर लें।

4) कॉन्सर्ट
आप वेलेंटाइन डे की शाम थिएटर या फिर कॉन्सर्ट में जाने का प्लान बना सकते हैं। वहां का माहौल आपको किसी भी तरह की चिंता से दूर रहने में मदद करेगा। आप यहां किसी को दिखाने के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए नाच गा सकते हैं।

5) अपना प्यार शेयर करें
वेलेंटाइन डे का मकसद है एक दूसरे के साथ प्यार शेयर करना और सेलिब्रेट करना और ऐसा करने के लिए कोई नियम कायदा नहीं है। आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के लिए कुछ खास कर सकते हैं। आप उनके लिए एक प्यारा सा खत लिखकर दे सकते हैं, यकीन मानिए आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

6) अपनी हॉबी के लिए दें वक्त
वेलेंटाइन डे का मतलब है अपने पार्टनर के प्यार में खो जाने का दिन। तो इस दिन जो काम आपको सबसे ज्यादा पसंद है वो करें। अगर आप बहुत समय से कुछ नया करने का सोच रहे थे तो इस दिन ही ट्राई कर लें।

7) मन की करें
14 फरवरी के दिन आप वो ही करें जो आपका मन चाहता है। दिनभर पायजामा में रहें और नेटफ्लिक्स में सीरीज देख सकते हैं या फिर दिल चाहे तो रोड ट्रिप पर निकल जाएं।

8) सिंगल होने का आनंद लें
सिंगल रहना भी मजेदार होता है। इस दौरान आपको किसी के कहे अनुसार पकाना, खाना, घूमना नहीं पड़ता है। हमारी सोसाइटी में सिंगल रहना आजादी की निशानी है। आप इस आजादी का फायदा उठाएं और इस दिन को अपने अनुसार बिताएं।



Click it and Unblock the Notifications
