Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्कैल्प की खुजली भगाने के दमदार तरीके
सिर के कई बार रूसी या फिर स्कैल्प के ड्राई हो जाने की वजह से खुजली होने लग जाती है। जब स्कैल्प पर खुजली होती है तो कुछ समझ में नहीं आता कि इसे कैसे रोका जाए। मगर अब चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको इससे निजात दिलवा कर ही रहेंगे।
स्कैल्प पर अगर कई दिनों से लगातार खुजली हो रही हो और सिर पर फुंसी भी निकल आई हो तो, कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग करें। यह घरेलू उपाय आपके रूखे सिर से खुजली को तो भगाएंगे ही साथ में अगर रूसी की भी समस्या होगी तो वह भी साफ हो जाएगी।

प्राकृतिक तेल
अगर सिर सूखा है तो सिर में खुजली होगी। इसलिये सिर पर टी ट्री ऑइल, नारियल तेल, ऑलिव ऑइल, बादाम का तेल और एवाकाडो तेल मिक्स कर के लगाना चाहिये। जब तक सिर से खुजली चली नहीं जाती तब तक आपको यह तेल प्रयोग करना होगा।

मास्क
पके केले में शहद मिला कर मसल लें। उसमें प्याज का रस मिक्स करें। फिर इसे बालों की जड़ों में लगा कर 20 मिनट तक छोड़ दें और बाद में शैंपू कर लें। इस मास्क से रूसी खतम होगी।

गरम तेल
जैतून का तेल लें और उसे गरम करें। उमसें शहद की कुछ बूंदे डालें और उससे सिर की कुछ देर मसाज करें। 20 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें।

नींबू
ताजा नींबू का रस लें और उसे सिर पर डालें। कुछ देर के बाद सिर को धो लें।

एप्पल साइडर वेनिगर
सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स कर के उससे सिर को धोएं। उसके बाद सिर को साफ पानी से धो लें। बालों में सिरके को मुलायम रूई से लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
