Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ऑइली स्कैल्प को कैसे करें कंट्रोल: टिप्स
बहुत से लोगों को शिकायत होती है कि उनके बाल शैंपू करने के दो दिन बाद ही ऑइली होना शुरु हो जाते हैं। थोड़ा बहुत स्कैल्प का ऑइली होना कोई चिंता की बात नहीं है लेकिन जब यह समस्या ज्यादा सताने लगे तो, आपको चिंतित हो जाना चाहिये। कई लोगों का सिर प्राकृतिक रूप से ही ऑइली होता है, जिसमें रूसी, बालों का झड़ना, बालों का कमजोर हो जाना आदि समस्या पैदा हो जाती है। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर विश्वास करना भी ठीक नहीं होता। इसलिये हम आपको कुछ प्राकृतिक उपचार बताएंगे जिससे आप अपनी ऑइली स्कैल्प को कंट्रोल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ टिप्स और समाधान-

ऑइली स्कैल्प को कैसे करें कंट्रोल: टिप्स
1. हिना : अगर आपको अपनी स्कैल्प से अतिरिक्त ऑइल हटाना है तो, महीने में 2 बार हिना जरुर लगाएं। हिना रूखी होती है जो बालों से सारा तेल सोख कर बालों को कोमल और सुंदर बनाएगी।
2. नारिल दूध: मार्केट से ताजा तारियल लें और उसमें से उसके गूदे को निचोड़ा कर दूध निकालें। इस दूध को कॉटन और हाथों की मदद से लगाएं। ताजा दूध सिर की त्वचा में जमे तेल को साफ कर देगा।
3. एलोवेरा जेल: ऐलोवेरा का गूदा निकाल कर उसे मसल कर अपने बालों की त्वचा में लगाएं। इससे जड़ों में मजबूती आएगी और बाल जल्दी से ऑइली भी नहीं होगें।
4. टी ट्री ऑइल: अगर आप इसे रेगुलर लगाएंगी तो यह आपको फायदा पहुंचाएगा। आप टी ट्री ऑइल को या तो हेयर मास्क में डाल कर प्रयोग कर सकती हैं या फिर उसकी कुछ बूंदो को अपने शैंपू मे डाल सकती कर सिर धुल सकती हैं। इससे बाल कोमल बन जाएंगे।
5. अंडा: अंडे को फोड कर उसके पीले भाग को अलग कर लें। फिर पीले भाग को कटोरी में रख कर उसके साथ नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और सिर पर लगा लें। इसे गीले बालों में लगाएं। इससे बाल ऑइली नहीं होगें।



Click it and Unblock the Notifications
