Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों के लिए 'मैजिकल' हैं शुद्ध बादाम तेल
अगर आप अभी अपने कम होते बालों को हेल्दी रखना चाहते है तो बादाम तेल बहुत कारगार साबित हो सकता है। क्योंकि बादाम तेल में वह सब गुण मौजूद है, जिनकी बालों को सख्त जरूरत है।

पॉल्यूशन और इन रेगुलर डाइट से बाल रूखें, बेजान और अपनी चमक खो रहें है। जिसके चलते कम उम्र में ही बालों का झड़ना और टूटना जैसी समस्याएं आम होने लगी है।
ऐसे में अगर आप अभी भी कम होते बालों को हेल्दी रखना चाहते है तो 'बादाम तेल’ बहुत कारगार साबित हो सकता है। क्योंकि बादाम तेल में वह सब गुण मौजूद है, जिनकी बालों को सख्त जरूरत है। लेकिन बस बादाम तेल का शुद्ध होना बहुत जरूरी है।
क्योंकि शुद्ध बादाम तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते है, जिनसे बाल नरिश होने के साथ ही मजबूत बनते है। बादाम तेल कि कुछ बूंदे ही बालों को मुलायम और चमकिला बना देती है।
तो चलिए आज सीखतें है बादाम तेल कि कुछ ऐसी जादुई विधियां जिनसे बालों कि लगभग हर समस्या से निजात पाई जा सकती है।

1. शुद्ध बादाम तेल
शुद्ध बादाम का तेल बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। इस तेल का पूरा लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आप नीचे बतार्इ जा रही विधि और स्टेप्स सही ठंग से फॉलों करें।
सामग्री
. बादाम तेल
. शॉवर कैप
. बड़े दातों वाला कंघा
विधि
बालों को गीला कर अच्छे से सुलझा लें। क्योंकि गीले बालों में बादाम का तेल ज्यादा अच्छे से जड़ों तक और सिर कि त्वचा तक पहुंचता है। गीले बालों में बादाम तेल कि हल्के हाथों से मालिश करने से रक्तप्रवाह भी और बेहतर होता है। जिस कारण बालों कि ग्रोथ बहुत अच्छी होती है। एक बार तेल लगाकर कैप को करीबन 1 घंटा रखें और बाद में शैम्पू करें। ऐसा करने से बाल मजबूत और मुलायम होने के साथ ही छोटे बालों कि ग्रोथ भी सही होगी।

2. टी ट्री और बादाम आॅइल
टी ट्री से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते है। साथ ही टी ट्री आॅइल के एंटीसेप्टिक, एंटीफंग्ल, एंटीबैक्टिरियल और एंटीआॅक्सिडेंट गुणों के कारण बाल साफ और स्वस्थय होते है।
सामग्री
. 2 टेबिल स्पून बादाम आॅइल
. 10 बूंदे टी ट्री आॅइल
. गर्म टॉवल
विधि
एक बाउल में सभी चीजों को अच्छें से मिलाएं। अब इस तैयार मिक्सचर को बालों में और सिर कि त्वचा पर लगाएं। इसके बाद बालों को गर्म टॉवल में करीबन एक घंटे तक बांद लें। फिर माइल्ड शैम्पू करें, ऐसा करीब हफ्ते में एक बार जरूर करें, इससे बालों में जान आ जाएगी।

3. बादाम तेल और अंडा
अंडे में बालों कि जरूरत कि हर चीज मौजूद है, जिनसे बाल स्वस्थय हो जाए। जैसे कि प्रोटीन, विटामिन, फैटी एसिड और एंडीआॅक्सिडेंट, इन सभी से बालों कि लगभग हर तरह कि समस्या दूर हो जाती हैं।
सामग्री
. 1 अंडे का सफेद भाग
. 1 टेबिल स्पून बादाम तेल
विधि
अंडे के सफेद भाग में बादाम को अच्छे से मिलाएं और तब तक फैटे तब कि वह क्रीमी टैक्चर वाला न हो जाए। अब इस तैयार मिश्रण को सिर कि त्वचा और पूरें बालों में करीबन 15-20 मिनिट तक रखें। फिर ठंडे पानी से माइल्ड शैम्पू करें।
डाइट पर हो फोकस
इन सभी के अलावा यह भी जरूरी है कि आप अपनी रोज कि डाइट में न्यूट्रिशियन को जरूर शामिल करें। हेल्दी हेयर ग्रोथ के लिए प्रोटीन रिच डाइट को फॉलों करें। साथ ही बालों को कम टाइम और बिना स्ट्रेस लिए हेल्दी बनाना है तो इन सभी बताई गई विधियों को ध्यान से फॉलों करें।



Click it and Unblock the Notifications
