Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आंखों के नीचे का कालापन छुपाने के लिये ऐसे बनाएं कंसीलर
हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा हमेशा दमकता रहे और चेहरे पर एक भी निशान ना हों। इसके लिये वह मेकअप का सहारा लेती है और कंसीलर से अपनी अंडर आई का कालापन मिटाने की कोशिश करती है। पर क्या आप ने सोंचा है कि इससे अपकी स्किन पर कितना बुरा असर पड़ सकता है? खैर ये जरुरी नहीं है कि आप बाजार से ही कंसीलर खरीदें। आप चाहें तो घर पर ही अंडर आइ कंसीलर को बना सकती हैं, जो कि काफी कम सामग्रियों में ही बन कर तैयार हो जाएगा।

घर पर कंसीलर तैयार करने के लिये इसमें शहद, एलो वेरा जेल और जिंक ऑक्साइडर मिलाया जाता है। शुद्ध शहद स्किन टोन और टेक्सचर को निखारता है। एलोवेरा जेल, कंसीलर को स्मूथ बनात है और आंखों की स्किन को विटामिन ए और ई प्रदान करता है। वहीं जिंक ऑक्साइड स्किन को यूवी रेज़ से बचाता है और स्किन में नमी भरता है। एक बार जब आप सभी सामग्रियो को मिक्स कर लेगी तब समय आता है कि आप उसमें थोड़ा कलर भी डालें।

इसके लिये आपको कोकोआ पावडर डालना होगा। इसको मिलाते वक्त ध्यान रखें कि इसका जो फाइनल रंग आए वह आपकी स्किन टोन से कुछ हल्का हो। एक बार जब आपका कंसीलर तैयाार हो जाए तब इसे एक कंटेनर में निकाल लें।
कैसे यूज़ करें अंडर आई कंसीलर
अंडर आई कंसीलर लगाने से पहले फेस मॉइस्चराइज़र लगा लें या फिर Essential Oils। अब यह कंसीलर लगाने के लिये आंखों के इनर कॉर्नर से ले कर बाहर तक कंसीलर फैलाएं। आपको कंसीलर ज्यादा नहीं लगाना है, बस इसकी एक-दो बूंद ही काफी हैं। फिर कंसीलर को स्किन पर कुछ देर के लिये बैठने दें। फिर आप अपनी उंगलियों का प्रयोग कर के हल्के हल्के स्किन पर थपथपाएं और कंसीलर को पूरी स्किन में अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

बादाम का तेल, आंखों के नीचे मौजूद कालेपन को मिटाता है खासतौर पर यह उस त्वचा के लिये अच्छा माना जाता है जो रूखी और डीहाइड्रेट हो। यह आंखों के आस पास की सूजन को भी कम करता है। इसमें विटामिन ए ढेर सारी मात्रा में होता है।

वहीं आरगन ऑइल को बालों की सुंदरता और मजबूती बढ़ाने के लिये जाना जाता आ रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है, जिससे स्किन को नमी मिलती है और महीन रेखाएं मिटती हैं। इस कंसीलर में शिया बटर भी डाला जाता है, जिससे स्किन रिपेयर होती है और कोलाजन बूस्ट होता है।
अब इसमें शहद, एलो वेरा जेल और जिंक ऑक्साइडर मिलाया जाता है। शुद्ध शहद स्किन टोन और टेक्सचर को निखारता है। एलोवेरा जेल, कंसीलर को स्मूथ बनात है और आंखों की स्किन को विटामिन ए और ई प्रदान करता है। वहीं जिंक ऑक्साइड स्किन को यूवी रेज़ से बचाता है और स्किन में नमी भरता है। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं...

सामग्री-
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- 1 चम्मच argan तेल
- 1 चम्मच शिया बटर
- 3 या 4 बूंदें कच्ची शहद (वैकल्पिक)
- 1 चम्मच एलो वेरा जेल
- 1 चम्मच जिंक आक्साइड
- ¼ चम्मच कोको पाउडर
बनाने की विधि -
- एक गरम पानी के भगौने में एक कटोरी रखें और उसके अंदर बादाम तेल, आरगन तेल और शिया बटर डालें।
- इन्हें अच्छी तरह से पिघलने दें और पिघलने के बाद आंच से हटा दें।
- फिर इसमें शहद, एलोवेरा जेल और जिंक ऑक्साइड मिक्स कर के ब्लेंड करें।
- अब इसमें धीरे धीरे कोकोआ पावडर मिक्स करें और तब तक मिक्स करती रहें जब तक कि यह गाढा ना हो जाए।
- अब इस आई कंसीलर को एक साफ कांच की शीशी में डाल कर यूज़ करें।



Click it and Unblock the Notifications
