Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मेकअप प्रोडक्ट को बाथरुम में नहीं फ्रिज में करें स्टोर, नहीं होंगे खराब
त्वचा की देखभाल और खूबसूरत स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। अधिकतर महिलाएं अपने ब्यूटी प्रोडक्ट बाथरुम में रखती है। बाथरुम में काफी उमस होती है जिससे ब्यूटी प्रोडक्ट को काफी नुकसान होता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में कई ब्यूटी प्रोडक्ट खराब और बेकार हो जाते है। ब्यूटी प्रोडक्ट को गर्म, उमस वाले रुम में नहीं रखना चाहिए, इससे प्रोडक्ट खराब हो जाते है। चलिए जानते हैं ब्यूटी को प्रोडक्ट को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए क्या करें।

फ्रिज में करें स्टोर
ब्यूटी प्रोडक्ट को ठंडे, सूखे जगह पर रखना चाहिए। ब्यूटी प्रोडक्ट को सूर्य की किरणों से भी बचाना चाहिए, ताकि प्रोडक्ट की लाइफ लंबे तक चल सकें। ब्यूटी प्रोडक्ट की केयर के लिए आप उन्हें फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। सभी प्रोडक्ट को फ्रिज में रखने के जरुरत नहीं होती है, केवल कुछ ही प्रोडक्ट को फ्रिज में रखा जाता है।

फ्रिज में किन ब्यूटी प्रोडक्ट को रखें
लिपस्टिक- गर्मियों में लिपस्टिक पिघल जाती है साथ ही लिपस्टिक का कलर भी चेंज हो जाता है। लिपस्टिक को लंबे समय तक बचाने के लिए आप लिपस्टिक को फ्रिज में रख सकती हैं। फ्रिज में रखने से लिपस्टिक खराब नहीं होती है।
एलोवेरा जेल- त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर चेहरे के दाग धब्बे, पिंपल और एक्ने को कम किया जा सकता है। अक्सर महिलाएं एलोवेरा जेल को रुम टेम्प्रेचर में रखती हैं जिससे एलोवेरा जेल खराब हो सकता है। एलोवेरा जेल को फ्रिज में रखना चाहिए।

किन ब्यूटी प्रोडक्ट को फ्रिज में ना रखें
नेल पॉलिश- महिलाएं नेल पॉलिश को फ्रिज में रखती है लेकिन नेल पॉलिश को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। नेल पॉलिश को रुम टेम्प्रेचर में रखना चाहिए। नेल पॉलिश फ्रिज में रखने की वजह से सूख जाती है और जल्दी खराब हो जाती हैं। लंबे समय तक नेल पॉलिश को यूज करने के लिए उसे फ्रिज में ना रखें।
लाइनर, मस्कारा- बहुत ही महिलाएं लाइनर और मस्कारा भी फ्रिज में रखती है जबिक लाइनर और मस्कारा को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में लाइनर और मस्कारा रखने से ये पोडक्ट सूख जाते है और जल्दी खराब हो जाते हैं। लाइनर और मस्कारा को भी रुम टेम्प्रेचर पर रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
