Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
1 मिनट में पाएं किम कर्दशियन जैसी फुलर लिप्स, होंठों को बड़ा दिखाने के लिए ट्राय करें ये मेकअप टिप्स!
एक टाइम था जब पतले और गुलाबी होंठों को खूबसूरती का पैमाना माना जाता था, लेकिन आज के वक्त में प्लम और फुलर लिप्स को ग्लैमर वर्ल्ड में खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है। हॉलीवुड की फेमस सेलिब्रिटिज काइली जेनर और किम कार्दशियन के उभरे हुए होंठों को देखकर हॉलीवुड से लेकर के-पॉप ड्रामा की एक्ट्रेस तक प्लम लिप्स पाने के लिए सर्जरी का सहारा ले रही हैं। फुलर लिप्स पाने के लिए इस लिस्ट में कई बॉलीवुड हसीनाओं के नाम भी शुमार हैं। लेकिन बोल्ड लिप्स पाने के लिए सिर्फ सर्जरी ही एकमात्र ऑप्शन नहीं है। अगर आप भी फुलर लिप्स की दीवानी हैं, तो आप मेकअप ट्रिक्स से भी सेलिब्रेटिज की तरह बोल्ड लिप्स पा सकती हैं। ये ट्रिक्स सिर्फ एक मिनट में ही आपके लिप्स को प्लम और अट्रैक्टिव बना देगें- ये रहें लिप्स को बोल्डऔर पल्फी दिखाने के टिप्स

अपने होठों को स्क्रब करें
इससे होंठो की स्किन सॉफ्ट होगी। स्क्रब करने से स्किन की डेड सेल्स एक्सफोलिएट होकर अलग हो जाती है, जिससे स्किन में चमक आ जाती है। गुलाबी होठों के लिए स्क्रब करना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप शुगर और नींबू के रस को एक साथ मिलाकर अपने होठों पर रब करे। जिससे डेड स्किन निकल जएगी और लिप्स आपकी प्लफी दिखेंगे क्योंकि ड्राई लिप्स लाइट को कम रिफ्लेक्ट करते हैं। स्क्रब करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे होठों की खूबसूरती निखरती है।
एक्स्ट्रा टिप्स- अगर आप मैट लिपस्टिक यूज करती हैं, तो ये टिप्स आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

पेपरमिंट का यूज करें
पेपरमिंट आपके लिप्स को बोल्ड दिखने में हेल्प करता है। पुदीना न सिर्फ पाउट बढ़ाने का काम करता है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है। इसके लिए आप पेपरमिंट लिप प्रोडक्ट्स का यूज कर सकती हैं। लिप ग्लॉस को साफ करने के लिए आप इसमें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी मिला सकती हैं।

होंठो को रखें मॉश्चराइज
लिप्स की नमी बनाएं रखने के लिए अच्छे से मॉश्चराइजर क्रीम लगाएं। इससे आपके होंठ फटेगें नहीं। लिपबाम का भी आप यूज कर सकती हैं। इनसे होंठ अट्रैक्टिव दिखेंगे। इसके अलावा लिप ग्लॉस में दालचीनी का तेल भी मिला सकती हैं।

लिप लाइनर का करें यूज
लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का यूज करने से पहले आप लिप लाइनर की हेल्प से होठों को शेप दें सकती हैं। लिप लाइनर के बाद आप अपनी फेवरेट कलर की लिपस्टिक का यूज करें। अगर आपके लिप्स नीचे की तरफ से मोटे और ऊपर की तरफ से पतले है तो इसे सेम लुक देने के लिए लिप लाइनर का ऑप्शन बेस्ट होता है।

न्यूड कलर लगाएं
डार्क लिपस्टिक शेड्स से बचें क्योंकि डार्क शेड्स लगाना ज्यादा मुश्किल होता है। ये आपके होंठों को बोल्ड दिखाने के बजाए फ्लैट दिखाते हैं। अगर आप चाहती है कि लिप्स भरे हुए नजर आए तो गहरे रंगों से दूर रहें, और हल्के रंगों का यूज करें, ये होठों का भरा हुआ दिखाने में मदद करते हैं।

पफ-अप के लिए ब्रश की हेल्प लें
होठों को फूला हुआ और सॉफ्ट दिखाने के लिए होठों पर टूथब्रश का यूज करें। उस पर हल्के हाथों से ब्रश करें। ये होठों को मोटा करने का सबसे अच्छा तरीका है। इस ट्रिक्स से आपके होंठ अट्रैक्टिव, फुलर और खूबसूरत नजर आएंगे।

दें आइस मसाज
आइस क्यूब मसाज नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और आपके होंठों को गुलाबी बनाने के साथ अधिक वॉल्यूम देते हैं। जब आप अपने होठों को आइस क्यूब से सर्कुलर मोशन में रगड़ेंगे तो मांसपेशियां आराम करेंगी और ब्लड फ्लो में तेजी आएंगी जिससे आपको एक मिनट से भी कम समय में नेचुरल तरीके से लाल और भरे हुए होंठ मिल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
