Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सारी स्कीन प्रॉब्लम्स दूर हो जाएंगी इस आयुर्वेदिक फेस पैक से
आज कल चेहरे का जितना भी ख्याल रखो वह हमेशा मुर्झायी सी ही दिखाई देती है। इसके कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे उम्र बढ़ने की वजह या फिर पर्यावरण आदि। अच्छी और बेदाग त्वचा पाने के लिये हम अक्स क्रीम लगाने पर ध्यान देते हैं पर कभी भी नेचुरल चीज़ों पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना कि देना चाहिये। आयुर्वेदा एक ऐसा ज्ञान है जिसे अपना कर आप अपने शरीर के सारे रोग दूर कर सकती हैं। चाहे बात चमकदार चेहरा पाने की हो या फिर शरीर को स्वस्थ बनाने की।
यदि आपको चेहरे से संबन्धित कोई भी परेशानी है तो, उसे आयुर्वेदिक फेस पैक से दूर किया जा सकता है। आयुर्वेदिक फेस पैक में किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं मिला होता, बल्किन इसमें ऐसी चीजे़ मिलाई जाती हैं जो खुद आपके किचन में ही मिल जाएंगी। तो चलिये देखते हैं क्या हैं वे आयुर्वेदिक फेस पैक।

गेंदे का फूल
क्या आपने कभी फूलों से बना फेस पैक लगाया है ? गेंदा बड़ी ही आसनी से उपलब्ध हो जाता है तो बस थोडे़ से गेंदे के फूल ले कर पीस लीजिये और उसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिक्स कर लीजिये। इसे अपने चेहरे पर लगाइये और 15 मिनट तक लगाने के बाद हल्के गरम पानी से धो लीजिये। यह पैक पिपंल को हटाता है तथा झुर्रियों से भी मुक्ती दिलाता है। यह ऑयली स्किन के लिये अच्छा फेस पैक है। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।

हल्दी और बेसन
4 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिला कर पेस्ट बनाइये। आप चाहें तो इसमें दूध या फिर मलाई डाल सकती हैं। इसे हफ्ते में 1 बार लगाएं और चमकदार त्वचा पाएं।

चंदन मास्क
चंदन पाउडर को रोज वाटर या फिर पानी के साथ मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद धो लें। इससे मुहांसे के दाग साफ होंगे, चेहरा ग्लो करेगा और त्वचा कोमल बनेगी। इस पैक को हफ्ते में 5 बार लगाएं।

अरोमा फेसमास्क
पैक बनाने के लिये 1 चम्मच चंदन पाउडर, 2 चम्मच रोज ऑयल, 1 बूंद लेवेंडर ऑयल, 2 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी और थोड़ा सी मलाई या छाछ मिला लीजिये। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर हफ्ते में 1 बार लगाइये। इससे चेहरे का तनाव दूर होगा और त्वचा चमकदार बनेगी।

आयुर्वेदिक स्क्रब
1 चम्मच पिसा हुआ चावल के आटे में चंदन पाउडर मिलाइये। आधा चम्मच मिल्क पाउडर, 1 चम्मच बेसन और थोड़ा सा रोज वॉटर मिला कर पेस्ट बनाइये। इस आयुर्वेदिक स्क्रब से 2 हफ्ते में 2 बार स्क्रबिंग कीजिये।

शहद और नींबू मास्क
इस फेस पैक से त्वचा को नमी मिलती है और त्वचा के सारे दाग धब्बे गायब हो जाते हैं। 1 चम्मच शहद में 5 बूंद नींबू कि मिला कर चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
