Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
त्वचा की बिगड़ी सेहत को तंदरुस्त बनाते 10 होममेड फेशियल मिस्ट
त्वचा का रुखापन, झुर्रियां और दाग धब्बें, यह सभी नतीजा है त्वचा की अनदेखी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का। साथ ही साथ पनर्सल हाइजीन यानी कि खुद की साफ सफाई को इग्नोर करने की आदत से भी इन दिनों त्वचा की सेहत बिगड़ रही है।
जबकि देखा जाए तो त्वचा को बढ़ती उम्र और बदलते वक्त के साथ बेहतर मॉइश्चर और नरिशमेंट चाहिए होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेशियल मिस्ट बता रहें है जो चुटकियों में आपकी त्वचा की हर समस्या को छू मंतर कर देगें।
डेमिज स्किन को फिर से ठीक करना और उसे मुलायम बनाने के लिए इन दिनों फेशियल मिस्ट बहुत जरूरी स्किन केयर ट्रीटमेंट बन चुका है। क्योंकि यह बनाने और इस्तेमाल करने में बहुत सरल है। सिर्फ फेशियल मिस्ट की मदद से ही सन डेमेज, त्वचा की दरारें और झुर्रियों तक से निपटा जा सकता है।

हालांकि मार्केट में इन दिनों तरह-तरह के फेशियल मिस्ट आसानी से मिल जाते है, लेकिन आप चाहें तो इन्हें घर पर ही 100% नेचुरल चीजों को मिलाकर भी बना सकते है जैसे कि खीरा, गुलाब जल, ग्लिसरीन इत्यादी। स्किन के लिए फायदेमंद पानी और विटामिन सी से भरपूर खीरे की मदद से स्किन खुजली मिटाने के साथ ही उसे डल होने से भी बचा सकते है।
खीरे से बनें फेशियल मिस्ट से आप साफ, निखरी और खूबसूरत त्वचा, वो भी बिना किसी मेकअप के पा सकते है। इसलिए आज हम आपसे साझा कर रहे है, खीरे से बने कुछ फेशियल मिस्ट, जिनके निरंतर इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा की बिगड़ी सेहत को फिर से तंदरुस्त कर सकते है।

1. खीरा और नींबू का रस
कैसे बनाएं: - 1 टेबिल स्पून नींबू के रस में 3 टेबिल स्पून खीरे का रस मिला लें। इस तैयार मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर के रख लें। हफ्ते में दो बार इसे लगाएं, इससे आपकी चेहरे की त्वचा न सिर्फ साफ होगी बल्कि चमक भी उठेगीं।

2. ग्रीन टी और खीरा
कैसे बनाएं: - एक कप ग्रीन टी बनाकर उसे पंखे के सामने रख दें और अच्छे से ठंडा होने दें। इस ठंडी चाय की एक टेबिल स्पून में 2-3 टेबिल स्पून खीरे का रस मिला लें। इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें। ग्लोइंग लुक पाने के लिए इसे चेहरे पर लगाएं।

3. एलोवेरा जैल और खीरा
कैसे बनाएं: - 1 टेबिल स्पून एलोवेरा जेल के साथ 2 टेबिल स्पून खीरे का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस तैयार घोल में एक कॉटन बॉल को डिप करके अपने हल्के-हल्के अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा साफ होने के साथ ही चमक उठेगी।

4. खीरा और लैवेंडर असेन्शल आॅयल
कैसे बनाएं: - 2 टेबिल स्पून खीरे के रस में 3-4 बूंदें लैवेंडर असेन्शल आॅयल की मिला लें। अब एक स्प्रे बोतल में इस घोल को भर लें। सुंदर त्वचा पाने के लिए इसे कम से कम से दिन में एक बार जरूर लगाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते है।

5. खीरा और विटामिन ई आॅयल
कैसे बनाएं: - 2 टी स्पून खीरे के रस के साथ विटामिन ई का पूरा एक कैप्सूल मिला लें।
इन्हें बहुत अच्छे से मिक्स करें और बहुत आराम से धीरे-धीरे अपने चेहरे पर लगाएं। चमकदार और बेदाग त्वचा पाने के लिए इसे आप रोज भी लगा सकते है।

6. गुलाब जल संग खीरा
कैसे बनाएं: - खीरे और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इसे इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को एक माइल्ड क्लिजनर से धो लें और फिर इसका चेहरे पर स्प्रे करें। स्टनिंग लुक पाने के लिए इसे रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।

7. टमाटर का रस और खीरा
कैसे बनाएं : - सबसे पहले एक बाउल में 1 टेबिल स्पून खीरे के रस के साथ टमाटर का रस डालें। बढ़िया से मिलाकर, इसे भी एक स्प्रे बोतल में भर लें। सुंदर त्वचा पाने के लिए इसे दिन में कम से कम एक बार जरूर लगाएं। आप चाहें तो इस स्प्रे को रोज भी इस्तेमाल कर सकते है।

8. कैममाइल चाय के साथ खीरा
कैसे बनाएं: - 1 टेबिल स्पून खीरे के रस के साथ 1 टी स्पून कैममाइल चाय मिलाएं। इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर के रख लें। दिन में 2-3 बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं।

9. ग्लिसरीन संग खीरा
कैसे बनाएं: - 1 टेबिल स्पून खीरे के रस को ½ टी स्पून ग्लिसरीन में मिक्स कर लें। अच्छे से मिक्स करके इसे भी एक स्प्रे बोतल में स्टोर करके रख लें। मुलायम और साफ त्वचा पाने के लिए इसे दिन में कम से कम एक बार जरूर लगाएं।

10. खीरा और वीच हेजल
कैसे बनाएं: - ½ टी स्पून विच हेजल के साथ 1 टेबिल स्पून खीरे का रस अच्छे से मिलाकर रखें। इस तैयार मिक्सचर को एक स्प्रे बोतल में भर लें, इससे न सिर्फ त्वचा बाहर से साफ होगी बल्कि त्वचा की अदंरुनी गंदगी भी निकल जाएगी। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 3-4 बार इसका इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
