Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आयुर्वेदिक टिप्स: Pigmentation से पाएं 1 हफ्ते में छुटकारा
चेहरे पर अगर झाइयां हों तो चेहरे की ख़ूबसूरती खराब हो जाती है। यही नहीं यह खराब सेहत की भी निशानी होती है। आप चेहरे पर चाहे जितने क्रीम और लोशन लगा लें, जद्दी झाइयां जाती ही नहीं। कई बार जब तक चेहरे पर झाइयों की क्रीम लगाते रहते है तभी तक असर रहता है, लेकिन फिर कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से वैसे ही नजर आने लग जाता है। त्वचा पर झाइयां पड़ना शरीर में अंदरूनी कारणों से हो सकता है।

खून की कमी भी एक कारण हो सकती है। खून की जांच करवाएं और खून बढ़ाने वाले फल सब्जियों का सेवन करें। आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन युक्त आहार का विशेष रूप से सेवन करना चाहिए। पर यदि ये सब कारण ना हों तो धूप में निकलना थोड़ा कम करें या मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलें। धूप में जाने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन का प्रयोग अवश्य करें।
सूर्य से निकलने वाली किरणें-यूवीए और यूवीबी त्वचा में समाकर कई तरह की समस्याएं, जैसे- सनबर्न, झुर्रियां, काले धब्बे आदि को पैदा कर देती हैं। आइए, नजर डाले झाइयों को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों पर...

1. मलाई
ताजी क्रीम ले कर उसमें नींबू का रस मिलाइये और इसे कुछ देर के लिये चेहरे पर लगाने के बाद आप देखेगी की झाइ हल्की पड़ चुकी होगी।

2. दूध और चोकर
चोकर को रात भर थोड़े से दूध या दही में भिगो दें। सुबह उस गाढ़े पेस्ट में थोड़ा कैलेमाइन पाउडर, चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस स्क्रब को लगाने से आपको काफी फायदा होगा।
3. तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को नींबू के रस में थोड़ी देर के लिये भिगोइये और उसे चेहरे पर रखिये। इससे काले घेरे भी गायब होगे और पिगमेंटेशन भी।

4. पिसा कपूर
घर पर आप एक और पैक बना सकती हैं। एक चम्मच पानी में मसूर के दाने जितनी रसौंध, चुटकीभर पिसा कपूर डालकर घोल लें। फिर इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें शहद की मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर धो दें। रात को सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ कर लें और फिर ए.एच.ए. क्रीम से चेहरे व गर्दन की मालिश करके सो जाएं।
5. जीरा
पानी में थोड़ा सा जीरा उबालिये और उस पानी से अपने चेहरे को धोइये। इससे झाइयां कम होने लगेगी।

6. ऑरेंज पील
सूखा संतरे का छिलका मिक्सी में पीस लें और फिर उसमें पानी मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे पिंपल की भी समस्या दूर हो जाएगी।

7. मुल्तानी मिट्टी और चंदन पावडर
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर में एलोवेरा पल्प व खसखस मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। इस स्क्रब में शामिल एलोवेरा से त्वचा से कालापन कम होगा, जिससे दाग-धब्बे भी दूर होंगे।
8. नींबू के छिलके
गालों पर झाइयां खत्म करने के लिए घर पर नींबू के छिलके पर नमक और चुटकीभर हल्दी डालकर हल्के-हल्के से प्रभावित स्थान पर मलें।



Click it and Unblock the Notifications
