Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
डायबिटिक को रोजा रखते हुए इन चीजों का खास रखना चाहिए ध्यान
हालांकि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय भूखा-प्यासा ना रहने की सलाह देते हैं।
रमजान का महीना जारी है। जाहिर हैं रोजा रखने वाले लोगों को पूरे दिन भूखा-प्यासा रहना होता है। वैसे रोजा रखना एक निजी फैसला है लेकिन डायबिटीज के मरीज भी रोजा रख लेते हैं। हालांकि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय भूखा-प्यासा ना रहने की सलाह देते हैं।
उपवास से मेटाबोलिज्म प्रभावित हो सकता है। इसलिए इन दिनों खासकर डायबिटीज के मरीजों को डायट प्लान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि रोजा रखने वालों को 12 से 15 घंटे भूखा-प्यासा रहना पड़ता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को समस्या हो सकती है, जबकि उन्हें नियमित और समय पर खाने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर रोज रखने वाले टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों की तुलना में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अधिक खतरा होता है।
चूंकि इस बार रमजान गर्मियों में है जिस वजह समय दिन का समय काफी लंबा होता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजा रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और ब्लड ग्लूकोज लेवल की जांच कराते रहना चाहिए।

टाइप 1 में होता है ज्यादा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित और रिकरंट हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित लोगों को उपवास की दौरान ज्यादा परेशानी होती है। टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों में हाइपोग्लाइसीमिया और हाइपरग्लाइसीमिया भी हो सकते हैं, लेकिन टाइप 1 डायबिटीज़ वाले लोगों की तुलना में इन्हें कम खतरा होता है।

हाइपोग्लाइसीमिया का रहता है खतरा
उपवास के दौरान ब्लड प्रेशर में गिरावट (हाइपोग्लाइसीमिया) का खतरा होता है जिससे आपको बेचैनी और बेहोशी हो सकती है। जबकि ब्लड प्रेशर के अधिक बढ़ने (हाइपरग्लाइसीमिया) का खतरा होता है जिसमें धुंधला दिखना, सिरदर्द, थकान और प्यास लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको इस तरह की कोई परेशानी होती है, तो आपको रोजा नहीं रखना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की जांच कराएं।
- ज्यादा खाने बचें। अपनी भूख के अनुसार ही खाएं।
- अपना रोजा शुगर फ्री से ही खोलें और कैफीन वाली चीजें खाने से बचें।
- सीमित मात्रा में मिठाई खाएं।
- अपने खाने में बहुत सारे फल, सब्जियां, दाल और दही शामिल करें।
- खाने और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतराल रखें।
- तली हुई चीजें खाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
