Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या पत्तागोभी खाने से सच-मुच होता है वजन कम?
क्या आप जानते हैं कि यदि आपको वजन कम करना हो तो पत्ता गोभी किस तरह से आपके काम आ सकती है? हांलाकि यह आपकी चर्बी को नहीं जलाती मगर इसमें मौजूद कम कैलोरी, 0 % फैट और कोलेस्ट्रॉल वजन को बढ़ने नहीं देता।
READ: पत्ता गोभी खाने के 10 स्वास्थ्य लाभ
हरी पत्तागोभी में ढेर सारा फाइबर और फाइटोन्यूट्रियंट्स होते हैं जो कि पेट को लंबे समय तक भरे रखने का एहसास देते हैं। इसके अलावा पत्तागोभी में विटामिन सी और फाइटोकैमिकल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मैटाबॉलिज्म को बढा कर वजन कम करने में सहायता प्रदान करते हैं।

इसके अलावा इसमें लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स होता है, जिसका मतलब है कि यह धीरे धीरे आपका ब्लड शुगर बढाएगी यानी की यह मधुमेह रोगियों के लिये बहुत ही अच्छी सब्जी है।
READ: मसाले जो घटाएं मोटापा
टिप्स:
पत्तागोभी की सब्जी को कभी भी हद से ज्यादा नहीं पकानी चाहिये क्योंकि इससे वह अपने पोषक तत्वों को खो देगी।
अगर आप इसे सलाद के रूप में प्रयोग कर रहे हैं, तो इसे बहुत पहले से काट कर ना रखें नहीं तो इसके पोषक तत्व कम हो जाएंगे।
किस तरह से करें प्रयोग:
1. पत्तागोभी की सब्जी - यह झट से बनने वाली सब्जी है बस इसे बनाते वक्त ज्यादा ना पकाएं।
2. पत्तागोभी पराठा- यह आलू के पराठे से कहीं ज्यादा पौष्टिक है। अगर आप डाइट पर हैं तो इसे जरुर आजमाएं।
3. पत्तागोभी और पनीर सैंडविच- यह एक हेल्दी सैंडविच है। इससे आपको पूरे दिन ऊर्जा का एहसास होता रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
