Latest Updates
-
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास
सेहत और टेस्ट से भरे 3 अमेरिकन ब्रेकफास्ट
जब भी कोई जिम में वर्कआउट करता है या फिर डायट पर होता है तो, उसके शरीर को हाई प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है।
प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट खाने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है और साथ ही लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती अक्सर ऑफिस जाने वाले लोग भी ऐसा ब्रेकफास्ट चाहते हैं, जिसे पकाने में उनका ज्यादा समय ना खराब हो।
इसलिये आज हम आपको अमेरिकन ब्रेकफास्ट रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि वेजिटेरियन भी है और हेल्दी भी। अगर आप हमारे बताए हुए ये तीन तरह के ब्रेकफास्ट नियमित रूप से ट्राइ करेंगे तो आप उसका असर कुछ ही दिनों में देख पाएंगे।
ये ब्रेकफास्ट भले ही अमेरिकन हों लेकिन इनकी सभी सामग्रियां आसानी से भारत में उपलब्ध हैं। तो आइये बिना देर किये हुए देखते हैं इनकी विधि।

1. स्पाइस्ड फ्रूट सीरियल
इसे बनाने के लिये आप सोया मिल्क, कोकोनट मिल्क या आलमंड मिल्क या साधारण मिल्क का प्रयोग कर सकते हैं। टॉपिंग की जगह किशमिश, अलसी के बीज या मेवे डालें जिससे आपको फाइबर, ओमेगा 3, प्रोटीन और पोषण मिल सके। इसमें रिफाइंड शुगर ना डालें क्योंकि वह आपकी भूख और मोटापा बढाएगा।
सामग्री-
- 1 कप मन पसंद सीरियल/अनाज
- 1/4 कप कटे मेवे (पिस्ता ना चुनें क्योकि उससे कब्ज हो सकती है)
- 2 चम्मच प्राकृतिक शक्कर/ गुड
- 1 चम्मच पिसी दालचीनी
- 1 कप मन पसंद मिल्क
- 6 चम्मच कटे फल
विधि -
- एक सॉस पैन में 2 कप पानी उबालें, उसमें सीरियल डाल कर उसे खौलाएं। फिर पैन को ढंक दें और तब तक पकाएं जब तक कि पानी उड़ जाए।
- फिर इसमें मेवे, शक्कर और दालचीनी पावडर मिक्स करें।
- उसके बाद 1/2 दूध मिलाते हुए इसे चलाएं। अगर मिश्रण बहुत सूखा हुआ लगे तो आप उसमें और दूध मिक्स कर सकते हैं।
- अब आखिर में ऊपर से इसमें कटे हुए फल डालें और खाएं।
2. आलमंड पौरिज

बादाम में ढेर सारी मात्रा में प्रोटीन और ओमेगा 3 होता है जो कि हृदय रोग से बचाता है। इसे बनाने के लिये स्वस्थ वसा का ही चुनाव करें।
सामग्री-
- 1/2 कप बादाम, मिक्सी में दरदरा पीस लें
- 3/4 कप कोकोनट क्रीम
- 1 चम्मच नेचुरल स्वीटनर
- 1 चम्मच दालचीनी पावडर या प्योर वेनीला एक्सट्रैक
विधि -
- एक छोटे सॉस पैन में कोकोनट क्रीम को तब तक गरम करें, जब तक कि वह पतला ना हो जाए।
- फिर उसमें पिसा हुआ बादाम और स्वीटनर मिलाएं।
- इसे लगभग 5 मिनट तक चलाते रहना होगा।
- फिर इसमें दालचीनी पावडर या वेनीला एक्सट्रैक मिलाएं और सर्व करें।
3. पिंटू बीन टोफू ब्रेकफास्ट

यह एक हाई प्रोटीन, वेज और बिना मीठास का ब्रेकफास्ट है जो आपका पेट लंबे समय तक भरे रहेगा।
सामग्री-
- 1 कप नारियल तेल या प्योर ऑलिव ऑइल
- 1/3 कप पिंटू बीन्स उबला और मैश किया, प्लने दही या दूध के साथ मिक्स किया
- 1/3 कप, छोटे टुकड़ों में कटा टोफू
- 2 चम्मच कच्चा सालसा (टमाटर, प्याज, नींबू और धनिये को पीस कर स्वादअनुसार नमक मिला कर तैयार किया हुआ)
- 2 चम्मच अवाकाडो
- 2 चम्मच हरी पत्तेदार प्याज, कटी हुई
- ब्राउन राइस
विधि -
- एक छोटी सी कढाई में आधा चम्मच तेल गरम करें, उसमें टोफू को कटी हुई प्याज के साथ सौते करें।
- एक रात पहले कुकर में ब्राउन राइस पका लें। फिर माइक्रोवेव में इसे गर्म कर के पैन में टोफू के साथ मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें मैश किया हुआ बीन्स मिलाएं।
- ऊपर से सालसा और अवाकाडो मिलाएं और सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications