Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
लंबा वर्कटाउट करना है तो खाएं स्टैमिना बढ़ाने वाले ये 8 आहार
अगर आप जिम में वर्कआउट करते हैं तो आपकी असली पूंजी आपका आकर्षक और फिट फिगर नहीं बल्कि आपका स्टैमिना होता है।
स्टैमिना का मतलब केवल एक विस्तारित अवधि के लिए एक गतिविधि को करने के लिए शक्ति और ऊर्जा ही नहीं है, बल्कि यह बीमारी और तनावपूर्ण स्थितियों से लड़ने में मदद भी करता है।
WOMEN'S DAY SPECIALS! Dress To Express Get 90% Off Products at Jabong
एक जोरदार वर्कआउट करने के लिये एनर्जी, पॉवर और स्टेमिना की खास जरुरत होती है। अगर स्टैमिना नहीं है तो आप अपना वर्कआउट बीच में ही छोड़ देंगे। इसके लिये जरुरी है कि आप अपने भोजन में ऐसे आहार शामिल करें जो शरीर का स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।
READ: स्टैमिना बढ़ाने के लिये 20 टिप्स
कुछ आहार ऐसे होते हैं जो बस केवल थोड़े ही समय के लिये एनर्जी देते हैं, लेकिन कुछ आहार ऐसे भी होते हैं जिन्हें खाने के बाद लंबे समय तक स्टैमिना बना रहता है, उदाहरण के तौर पर केला, शकरकंद या फिर अंडा आदि। आइये जाने स्टैमिना बढ़ाने वाले आहरों के बारे में...

शकरकंद
शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है, जो वर्कआउट के बाद खाया जाए तो स्टैमिना बढ़ता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।

केला
लंबी दौड़ के बाद केला जरुर खाना चाहिये क्योंकि इसमें फाइबर और नेचुरल शुगर हेाता है। इसको खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है जो स्टैमिना को बढ़ाती है। वर्कआउट या रनिंग के 20 मिनट पहले केला खाने की सलाह दी जाती है।

कॉफी
वर्कआउट के पहले एक कप कॉफी स्टैमिना बढ़ाने के लिये बेहतर है क्योंकि इसमें कैफीन पाया जाता है।

बीटरूट
इस ड्रिंक को पीने से ढेर सारी एनर्जी मिलती है जो कि आपके स्टैमिला लेवल को बड़ी ही तेजी से बढ़ा सकता है। अगर इसे पीने के बाद आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपमें लंबे समय तक क्षमता बनी रहेगी और आपको ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी प्राप्त होंगे।

ओटमील
ओटमील खाने से कई घंटो तक एनर्जी का लेवल बना रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो बड़ी ही धीमी गति से हजम होता है। इसलिये यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा कर स्टैमिना बनाए रखता है।

अखरोठ
इसमें ओमेगा 3 होता है जो हृदय के लिये काफी अच्छा माना जाता है। बाहर वर्कआउट करने के पहले एक मुठ्ठी अखरोठ जरुर खाएं।

नारियल पानी
यह एक बेस्ट एनर्जी ड्रिंक है जो वर्कआउट करने से पहले पीना चाहिये। इससे आपको ढेर सारे मिनरल्स मिलेंगे।

वे प्रोटीन
वे प्रोटीन में 9 प्रकार के अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर के लिये काफी जरुरी है। आप इसे तुरंत पी कर तुरंत ही वर्कआउट पर लग सकते हैं। इससे पीने से शरीर की मासपेशियां बनती हैं और एनर्जी मिलती है। अगर आप अंडा खाने के शौकीन हैं तो वर्कआउट से 30 मिनट पहले तीन अंडे रोज खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
