Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
मोटापा घटाने में सच-मुच हैं असरदार ये 5 ड्रिंक्स
कई लोग ऐसे हैं जो अपने वजन को कम करने के लिए सर्जरी करवाने का निर्णय लेते हैं। वास्तव में वजन कम करने के लिए सर्जरी करवाना सही नहीं है, यह अंतिम विकल्प है।
इससे पहले आप अपने खान-पान पर नियंत्रण करके भी मोटापा से छुटकारा पा सकते हैं। सही समय पर सही खुराक और व्यायाम करने से बढ़ते मोटापे पर लगाम कसी जा सकती है। बस इसके लिए दृढ़ होने की आवश्यकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो कैलोरी को बर्न कर देते हैं और मोटापे को बढ़ने से रोकने में मददगार होती है। अगर आप इन पेय पदार्थों को सुबह-सुबह खाली पेट पीते हैं या रात को खाने के कुछ देर बात पीते हैं तो आपके वजन में तेजी से कमी आएगी। आइए जानते हैं वो कौन से पांच पेय पदार्थ हैं जो वजन को कम कर देते हैं:

1. दालचीनी चाय -
दालचीनी, गुणों से भरपूर मसाला माना जाता है। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो मधुमेह होने से रोकता है और इसके सेवन से वजन में कमी आती है। अगर आप दालचीनी पड़ी हुई मसाला टी पीते हैं तो एक्ट्रा कैलोरी बर्न हो जाएगी और आपको फील गुड भी होगा।

2. ग्रीन टी -
सुबह की शुरूआत ग्रीन टी से करें, यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है और इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। ग्रीन टी, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है और शरीर को थुलथुल नहीं होने देती है।

3. नींबू पानी -
एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोंडकर पीने से शरीर में एक्ट्रा फैट नहीं रहता है और शरीर में आवश्यक पोषक तत्व जैसे-विटामिन सी, फॉलिक एसिड आदि की पूर्ति भी हो जाती है। नाश्ते से पहले और रात को सोने से पहले एक-एक गिलास नींबू पानी पीने से लाभ मिलता है।

4. बंदगोभी का रस -
आपको जानकार आश्चर्य होगा लेकिन वंदगोभी का रस, शरीर के वजन को संतुलित बनाएं रखने के लिए काफी फायदेमंद होती है। खाली पेट इसका सेवन करने से यह और भी फायदा करती है। इसका स्वाद अच्छा नहीं लग सकता है ऐसे में आप चाट मसाला इत्यादि डालकर पी जाएं।

5. प्याज का रस -
प्याज का रस बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है। गर्म प्याज जूस काफी फायदेमंद होता है। प्याज काली मिर्च का रस निकाल कर इसे पी जाएं। सुबह शाम पीने से वजन में कमी आती है और एक्ट्रा कैलोरी बर्न हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications