Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
जानें, घी खाने का उत्तम समय कौन सा है?
आयुर्वेद के अनुसार घी खाने का भी अपना समय होता है। जब हम खाना खाने की शुरुआत करते हैं, तब हमारे सामने भारी भोजन (पचने में मुश्किल) पहले परोसा जाता है और बाद में हम मीठा खा कर अपना भोजन खतम करते हैं।
जोरों की भूख लगने पर हमारे पेट की अग्नि (पाचन शक्ति) अपने हाई लेवल पर होती है, इसलिये वह भारी भोजन को आराम से पचा सकती है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि घी भी भारी होती है, जिसे हमें खाने की शुरुआत में ही खा लेना चाहिये, जिससे वह अग्नि की मदद से आराम से पच जाए।
ज्यादातर तमिल ब्राह्मण भोजन के दौरान खाने की प्लेट पर घी पहले ही परोस दिया जाता है, जिससे भोजन करने वाला व्यक्ति आराम से अपना खाना पचा सके। अगर आप घी खाने के शौकीन हैं तो, यह जानकारी आपके बडे़ काम आ सकती है। इसलिये नीचे की स्लाइड्स जरुर पढ़ें-

दोष के अनुसार खाएं इसे
पाचन की प्रक्रिया के दौरान आखिर में वात दोष का प्रभाव तेज हो जाता है। घी, वात और पित्त दोष को बैलेंस करने का काम करती है। इसलिए, यह समझना जरुरी है कि घी को भोजन के पहले या भोजन के दौरान ही खाना सबसे अच्छा होता है।

घी खाने से पेट की अग्नि बढ़ती है
भारी होने के अलावा, घी पाचन शक्ति यानी अग्नि को भी बढाती है। अगर आप घी को खाने के दौरान खाएंगे तो आप चाहे जितना भी भारी भोजन खाएं, वह आराम से पच जाएगा।

पेट का बचाव करती है
इसे खाने से पेट के अंदर की लाइनिंग सुरक्षित रहती है। इसलिये अगर आप घी को खाने के पहले ही खाते हैं तो, वह मसालेदार और तीखे भोजन का असर कम कर देगी।

गरम खाने के साथ
अगर आप का खाना बेहद गरम है, उदाहरण के तौर पर जैसे, रोटी और सब्जी तो, आप घी को साथ में या फिर खाना खाने के बाद भी खा सकते हैं।

ठंडे भोजन के साथ
अगर आप खाना खाने के बाद फ्रिज में रखी आइसक्रीम या खीर खाने वाले हैं तो, घी को भोजन के शुरुआत में ही खा कर खतम कर दें क्योंकि घी को गरम चीज़ के साथ ही खाना ठीक रहता है। नहीं तो आपका खाना हजम नहीं होगा।

घी हजम होने के संकेत
- शरीर में हल्कापन बना रहेगा
- इंद्रियों में अच्छी शक्ति आएगी
- सुस्ती का अभाव
- भारीपन
- पेट फूलना
- थकान
- मुंह में सूखापन
- खूब भूख लगना

घी हजम ना होने के संकेत

घी हजम ना हो तो करें ये उपचार
अगर आपको लगता है कि घी हजम नहीं हुई है तो, फैट लेस छाछ यानी मठ्ठा पियें। उसमें एक चुटकी अदरक पावडर या काली मिर्च पावडर मिक्स करें। इससे आपका घी हजम हो जाएगा।

घी खाने का उत्तम समय कौन सा है?
इसलिये ब्राह्मण भोजन के दौरान सबसे पहले घी परोसा जाता है और भोजन के बाद में मठ्ठा, जिससे खाना आराम से हजम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
