Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
जानिये इतनी महनत के बाद भी क्यूं नहीं घटा पा रहे हैं आप वजन
ऐसे कई लोग होते हैं जिनका वजन बहुत बढ़ जाता है और वो उसे कम करने के बारे में सोच रहे होते हैं। कई बार, लड़कियां या लड़के, जल्द से जल्द वजन घटाने की फिराक में रहते हैं ताकि वो किसी फंक्शन में अच्छे दिख सकें या उनकी पुरानी ड्रेस फिट हो सकें।
ऐसे में बहुत बार लोग गलत तरीकों को या पुराने तरीकों को ही अपना लेते हैं जो कि हर किसी के लिए कारगर नहीं होते हैं।
आजकल मार्केट में वजन कम करने वाली आहार की भरमार लगी हुई है। वजन कम करने के नाम पर बहुत प्रकार की खाद्य सामग्री को पेश किया जा रहा है जो कि स्वास्थ्य के लिए ठीक है लेकिन क्या ये वाकई में कारगर होते हैं।

ये जानलेवा हो सकते हैं क्योंकि इन्हें व्यक्ति विशेष और उसकी जरूरतों के हिसाब से नहीं बल्कि सम्पूर्ण तरीके से एक ही प्रकार से तैयार कर दिया जाता है। इनके सेवन से हद्य रोग, मांसपेशियों में कमजोरी आदि भी हो सकती है।
लोग कई बार लम्बे समय तक कोशिश में लगे रहते हैं उनका कोई पैटर्न नहीं होता है पर वो कोशिश में जुटे होते है कि वजन कम हो जाएं। ऐसे लोग सिर्फ असफलता का शिकार होते हैं।

अगर आप सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं लते हैं तो वजन कभी भी कम नहीं होगा। वजन को कम करने के लिए, व्यक्ति को सबसे पहले अपने शरीर को स्वस्थ बनाना होगा और उसे मजबूती प्रदान करनी होगी।

अंडा, मसूर की दाल, बादाम, मछली का का सेवन शरीर को गठीला बना देता है और वजन को कम करने में मदद करता है क्योंकि ये खाद्य सामग्री आपको इतनी ऊर्जा दे देती हैं कि आप डाइट पर कंट्रोल भी कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए प्रोटीन का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
अगर आप इन बातों और बताई गई खुराक का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको वजन कम करने में कभी भी सफलता नहीं मिलेगी।

चीनी का सेवन न करें, इससे आपकी कैलेरी में इजाफा होता रहेगा और आप उतनी कैलोरी को बर्न करने में ही सारी ऊर्जा को लगा देंगे। दूसरा, इन सबके अलावा आप पर्याप्त मात्रा में नींद भी लें। पानी भी भरपूर पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
