Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्या वाकई 6 बजे से पहले डिनर करने से वजन कम होता है?
अगर आपको अक्सर देर रात भूख लगती है, तो यह संभव है क्योंकि आप दिन में पर्याप्त खाना नहीं खा रहे हैं। इसीलिए दिन में आपको अपने शरीर को पर्याप्त भोजन देने पर ध्यान देना चाहिए।
संभव है आपके कुछ दोस्तों ने भी आपको ’6 बजे के बाद खाना नहीं खाने’ के नियम का पालन करने के लिए कहा होगा। इस नियम का पालन करना मुश्किल है, खासकर अगर आप देर तक काम करते हैं।
इसी तरह अगर आप देर से सोते हैं तो ज़ाहिर है आपको सोने से पहले तक बार-बार भूख लगती रहेगी। लेकिन क्या दावा है कि 6 बजे से पहले खाने से आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलती है? डायटिशन उर्वशी साहनी से जानें इस बात का सच।
यहां सब बातें यहीं आकर रुक जाती हैं कि जल्दी खाना खाने से आपके शरीर को कैलोरी बर्न करने और भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। लेकिन 7 बजे के बाद भूखे रहने का भी कोई मतलब नहीं है।
यह आवश्यक है कि आप शरीर के सर्कडियन (circadian) प्रक्रिया के आधार पर खाना खाएं लेकिन, यह भी महत्वपूर्ण है कि आप रात में जितना हो सके उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ जैसे मिठाई खाने से बचें।

हालांकि, रात 9 बजे से बाद कुछ भी नहीं खाना समझदारी होगा। याद रखें कि देर रात के खाने के कारण पाचनतंत्र में गड़बड़ी आएगी और आपको नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगेगीं। रात के समय एसिडिटी, खांसी और सीने में जलन के कारण अक्सर रात में आपकी नींद खुलने लगेगी। इसके अलावा, देर रात खाने से आप रात में पानी भी ज़्यादा पीते हैं। इसलिए, आपको बार-बार पेशाब करने के लिए भी उठना पड़ता है।
इन टिप्स पर भी दें ध्यान
हालांकि, यदि आपको रात 9 बजे भोजन करने के बाद भी भूख लगती है, तो खाने के लिए साबुत अनाज और लीन प्रोटीन जैसे खाद्य पदार्थ खाएं। अगर आपको अक्सर देर रात भूख लगती है, तो यह संभव है क्योंकि आप दिन में पर्याप्त खाना नहीं खा रहे हैं। इसीलिए दिन में आपको अपने शरीर को पर्याप्त भोजन देने पर ध्यान देना चाहिए।
आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपना दिन कम से कम 20 ग्राम प्रोटीन वाले भारी नाश्ते के साथ शुरू करें और दोपहर के भोजन के लिए प्रोटीन युक्त संतुलित भोजन खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
