Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बर्गर से ज्यादा हेल्दी है समोसा क्योंकि ऐसा साइंस ने है कहा, पढ़ें REPORT

क्या आप उनमें से एक हैं जिसका दिल पूरी तरह से देसी है और पिज्जा, बर्गर खाने की जगह पर केवल समोसे का ही चुनाव करते हैं? लेकिन अगर अब आपने अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के चक्कर में समोसे को भी खाना छोड़ रखा है तो आपके लिये एक अच्छी खबर है। जी हां, सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (CSE) की एक नई रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि एक व्यक्ति के लिये एक
समोसा एक बर्गर की तुलना में काफी ज्यादा हेल्दी होता है। ऐसा इसलिये क्योंकि समोसा बनाने के लिये ताजी सामग्रियों का उपयोग किया जाता है और ना तो इसका स्वाद बढाने के लिये इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर डाला जाता है और ना ही प्रिजर्वेटिव्स की मिलावट होती है।

हो सकता है कि एक समोसा खाने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाए लेकिन यह पूरी तरह से रासायन मुक्त पदार्थों से बनता है जैसे, मैदा, जीरा, उबला हुआ आलू, मटर, नमक, मिर्च, मसाले, वनस्पति तेल या घी।
दूसरी ओर अगर देखा जाए, तो एक बर्गर बनाते वक्त उसमें भारी मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स, अम्लता नियामक, सुधारक और एंटीऑक्सीडेंट के साथ मैदा, चीनी, वीट ग्लूटन, वनस्पति तेल, खमीर, नमक, सोया फ्लोर, तिल के बीज, सब्जियां, मेयोनेज़, पनीर या आलू पैटी होती है।

इस रिपोर्ट समोसे के अलावा अन्य इंडियन स्नैक के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे पोहा और जूस। पोहा जो कि नेचुरल चीज़ों से मिला कर बनाया जाता है तथा जूस जो कि सिर्फ पानी और फल से तैयार किया
जाता है वह भी नूडल्स और केन जूस से लाख गुना सेहतमंद होता है। नूडल्स आदि में सिंथेटिक कलर और एडिड फ्लेवर्स मिलाए जाते हैं।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में काफी कैमिकल्स पाए जाते हैं तो वहीं फ्रेश फूड में आपको ज़रा से भी कैमिकल्स नहीं मिलेंगे। बेकार के जंक फूड खाने से आपकी बॉडी को कई सारी बीमारियां हो सकती हैं।
आप को जानकारी दे दें कि CSE ने 'Know Your Diet' सर्वे कंडेक्ट किया था जिसमें लगभग 13,000 स्कूल के बच्चे (9-17 वर्ष) शामिल किये गए। इस स्टडी में सात मेजर हेल्थ प्रॉब्लम्स पर फोकस किया गया
जो कि भारत में बड़ी तेजी के साथ फैल रही हैं। इनमें से ओबेसिटी, मेंटल हेल्थ, कैंसर, दिल की बीमारी, सांस और हार्मोन डिसऑर्डर शामिल हैं।
2005 और 2015 के बीच में भारत में ओवरवेट और ओबीज लोंगो की संख्या बड़ी तेजी से दोगुनी हुई है। वहीं दिल की बीमारी की वजह से 26% लोंगो ने जान गवाई है। तो अब आपको समोसा खाने के पहले डरने
की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि सांइस ने भी इसे बर्गर से हेल्दी मान लिया है। पर हां, अगर आप डाइट पर हैं तो दो समोसे की जगह पर केवल एक ही समोसे का आनंद उठाइये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
