Latest Updates
-
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना
जेकलिन से सीखें हैडस्टैंड करने का तरीका... पढ़ें इसके लाजवाब फायदों के बारे में भी
आज के समय में बॉलीवुड की हीरोइनें सबसे ज्यादा ध्यान अपनी फिटनेस पर ही देती हैं। फिटनेस की बात की जाय तो जेकलिन फर्नांडिस इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि वे फिटनेस से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात अपने फैन्स को भी सोशल मीडिया के द्वारा बताती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर हैंडस्टैंड मतलब हाथो के बल उल्टा खड़े होने वाली तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को लेकर काफी चर्चा है आपको बता दें कि हैंडस्टैंड करने से शरीर को कई फायदे भी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस आसन से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।
एंडोक्राइन सिस्टम के लिए फायदेमंद : जब आप हाथों के बल उल्टा खड़े होते हैं तो आपके मस्तिष्क में ब्लड फ्लो काफी बढ़ जाता है जिसकी वजह से एंडोक्राइन सिस्टम बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इससे आपका मूड सही रहता है साथ ही मेटाबोलिज्म और शरीर के बाकी अंदरूनी अंग ठीक ढंग से काम करने लगते हैं। इसे रोजाना करने से थायराइड ग्रंथि भी नियत्रित तरीके से काम करने लगति है और कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हारमोन का स्त्राव कम हो जाता है।

शरीर के उपरी हिस्से की मजबूती :
जब आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो शरीर का सारा भार आपके हाथों पर होता है। इससे आपकी बाहें, कंधे और शरीर के उपरी हिस्से को काफी मजबूती मिलती है। खासतौर पर अगर आप अपने कंधों को मजबूत करना चाहते हैं तो इस आसन को रोजाना करें। इससे बॉडी को सही शेप भी मिलता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद :
हैंडस्टैंड करने से शरीर का सारा भार शरीर के उपरी हिस्से पर टिका रहता है। इससे हाथ, कलाइयों और कंधों की हड्डियाँ मजबूत होती हैं साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अवेयरनेस बढ़ती है:
जब आप हैंडस्टैंड करते हैं तो आप सिर नीचे होने की वजह से आपको हर चीज उल्टी दिखाई पड़ती है। ऐसा रोजाना कुछ देर करने से आप अलग तरीके से चीजों को देखने लगते हैं और ज्यादा फोकस करना पड़ता है। इससे आपकी अवेयरनेस बढ़ती है।

बैलेंस की क्षमता का विकास :
इस आसन को करने में सबसे ज्यादा कठिनाई बैलेंस बनाने में होता है। शुरुवात में आप दीवार के सहारे इसे करें जिससे बैलेंस की क्षमता का धीरे धीरे विकास होगा और बाद में जब आप बिना किसी सहारे के इसे करेंगे तो आप खुद को बेहतर तरीके से बैलेंस करना सीख जायेंगे।

कोर स्ट्रेंथ मजबूत होता है :
इस आसन को करने से सिर्फ हाथो और कंधो को ही मजबती नहीं मिलती है बल्कि पूरे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिस वजह से पूरा शरीर मजबूत होता है। इसे करने से दिमाग सही तरीके से काम करने लगता है और अच्छे हार्मोन का उत्पादन भी बढ़ जाता है।

फोकस करने की क्षमता बढ़ जाती है :
जब आप हैंडस्टैंड करते हैं तो इससे दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है और खुद को बैलेंस करने के लिए आपको ज्यादा फोकस करने पड़ता है। चीजें उल्टी दिखने के कारण भी आपको ज्यादा फोकस करना पड़ता है। इसी वजह से लम्बे समय तक इसे करने से फोकस करने की क्षमता बढ़ जाती है।

पीट दर्द से आराम :
जब आप इस आसन को करते हैं तो रीढ़ की हड्डी में खिंचाव होता है। खिंचाव के कारण स्पाइन में भी ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिस वजह से पीठ दर्द से आराम मिलता है और रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ जाता है।

पाचन बेहतर होता है :
इस आसन को करने पर पाचन नली उल्टी हो जाती है जिस वजह से उसमें भी खून का प्रवाह बढ़ जाता है और गंदगी हटने लगती है। इसे करने से कोलन नली भी साफ़ हो जाती है जिसका असर पूरे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसलिए रोजाना इस आसन को अपने रूटीन में शामिल करें।

स्टेबिलिटी बढ़ती है :
रोजाना इस आसन को करने से आपकी बॉडी की स्टेबिलिटी पॉवर बढ़ती है। आप खुद को पहले से ज्यादा स्थिर महसूस करने लगेंगे। इसके अलावा इससे मन को भी शांति मिलती है। शुरुवात में किसी की देखरेख में ही इस आसान को करें।



Click it and Unblock the Notifications











