Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
विराट को मिली कड़कनाथ चिकन खाने की सलाह, जाने क्या खास बात है इस ब्लैक चिकन की
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मांसाहार छोड़ वेगन डाइट अपनाने की बात कही। अधिक कॉलेस्ट्रॉल और फैट के कारण विराट ने अपना फेवरेट ग्रिल्ड चिकन भी छोड़ दिया था।
लेकिन हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को झाबुआ के कड़कनाथ रिसर्च सेंटर (कृषि विज्ञान केंद्र) ने कड़कनाथ चिकन खाने की सलाह दी है। आइए जानते है कि आखिर क्यों वैज्ञानिकों ने विराट और उनके साथ टीम इंडिया को कड़कनाथ चिकन खाने की हिदायत दी है।

कालीमासी कहा जाता है
स्थानीय भाषा में कड़कनाथ को कालीमासी भी कहते हैं, क्योंकि इसका मांस, चोंच, जुबान, टांगे, चमड़ी आदि सब कुछ काला होता है। यह प्रोटीनयुक्त होता है और इसमें नाममात्र का वसा मौजूद होता है। विशेषज्ञों का दावा है कि दिल और डायबिटीज के रोगियों के लिए कड़कनाथ बेहतरीन दवा होती है।

फैट कम, प्रोटीन ज्यादा
कड़कनाथ का पूरे देशभर में काफी डिमांड है। इसमें दूसरी मुर्गा प्रजातियों के मांस के मुकाबले चर्बी और कोलेस्ट्रॉल काफी कम होता है, जबकि प्रोटीन और आयरन की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होता है। कड़कनाथ में 25 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जबकि बाकी मुर्गों में 18-20 फीसदी प्रोटीन ही पाया जाता है।

सेक्स पॉवर भी बढ़ाता है
इसके अलावा कड़कनाथ को यौन शक्ति वर्धक भी माना जाता है।इसमें विटामिन बी1स बी2, बी6 और बी12 भरपूर मात्रा में मिलता है। इतना ही नहीं इसका मांस खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

गर्म होती है तासीर
कड़कनाथ मुर्गे की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ऐसी ग्रेवी के साथ पकाया जाता है जिसकी तासीर ठंडी हो। इसमें चिकन बनाने से पहले ग्रेवी को अलग से बनाया जाता है। इसमें घी, हींग जीरा मेथी, अजवाइन, साथ ही धनिया पाउडर डाला जाता है। इसके बाद इसमें चिकन को मिलाकर बनाया जाता है। कालीमासी बहुत नर्म होता है इसलिए इसे आसानी से पकाया जा सकता है।

कहां मिलता है?
कड़कनाथ मध्यप्रदेश के झाबुआ और धार इलाके में बहुतायत में पाया जाता है। जबकि छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में यह मिलता है। हालांकि इसकी मांग अब देश के कोने-कोने से आ रही है। इस प्रजाति के मुर्गी के अंडे काफी महंगे होते हैं। इसका एक अंडा करीब 50 रुपये में बिकता है। इसका चिकन मार्केट में 1 से 2 हजार के बीच बिकता है।



Click it and Unblock the Notifications
