Latest Updates
-
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर
रोजाना क्यों नहीं लेनी चाहिए एक जैसी डाइट, जानें साइडइफेक्ट्स
क्या आपको रोजाना नाश्ते में ऑमलेट टॉस्ट खाना ही पसंद हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना एक सा नाश्ता करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे, भला ऐसा क्यों? रोज एक जैसा खाना खाने में आखिरकार समस्या क्या हो सकती है। लेकिन रोजाना एक सा आहार लेना शरीर को स्वस्थ करने की जगह अस्वस्थ कर सकता है। क्योंकि एक सा भोजन करने से शरीर को संतुलित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। आइए जानते है नुकसान।

हो सकती है न्यूट्रीशियन की कमी
शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए न्यूट्रीशियन यानी पोषक तत्वों कीजरुरत होती है। लेकिन शरीर के सही रूप से काम करने के लिए यह जरूरी पोषक तत्व विभिन्न प्रकार के भोजन और सब्जियां खाने से पूरी होती है। ऐसे में यदि आप एक ही तरह का ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर करते हैं, तो आपके शरीर को पूरी तरह से पोषण नहीं मिल पाता और न्यूट्रीशन की कमी हो सकती है। इसलिए अपने खाने की प्लेट को विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों के साथ भरें और बदलते रहें और खाने के नियम रेनबो फूड्स, यानि सभी रंग के पोषक तत्वों से भरपूर फल-सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें।

वजन कम होने की प्रक्रिया में लगता है समय
अगर आप रोजाना एक जैसा खाना खाते हैं, तो यह आपके वजन कम करने के बाधा बन सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग रोजाना एक सा भोजन करने के आदी होते हैं उनकी तुलना में वो लोग जल्दी वजन कम करते हैं जो रोजाना एक सा भोजन करते हैं।

ईटिंग डिऑर्डर
रोजाना एक सा खाना खाने से आप ईटिंग डिऑर्डर के शिकार हो सकते हैं। एक ही भोजन खाने से भी सलेक्टिव ईटिंग डिऑर्डर हो सकता है। इस हालत में, एक व्यक्ति लगातार कुछ खाद्य पदार्थों के रंगों, बनावट या गंध के कारण किसी खाने को खाने से इनकार करता है। जिससे कि वह कुपोषण और अस्वास्थ्यकर रूप से दुबलेपन का शिकार हो सकता है।

कुछ पोषक तत्वों का ओवर डोजिंग
यदि आप रोजाना एक जैसा खाना खाते हैं, तो कुछ खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से, कुछ पोषक तत्वों का ओवर डोज हो सकता है, जो कि आपके स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकता है। जैसे कुछ लोग रोजाना कच्ची हल्दी का सेवन करते हैं, जिसे कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन बहुत अधिक हल्दी आपके लिवर फंक्शन को प्रभावित कर सकती है।

पेट के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है
अगर आप रोजाना एक जैसा खाना खाते हैं, तो यह आपके पेट के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। यानि कि पेट के हैप्पी और हेल्दी बैक्टीरिया के विकास के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर खाना जरूरी है। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और आपके समग्र पाचन को बढ़ावा देने के लिए अच्छा है। इसलिए अपने पेट को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में फर्मेंटेड फूड्स, फल, और सब्जियों की सही मात्रा शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
