Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
एक महीने में फिट होने के लिए अपने लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

नया साल आने वाला है, सब नए साल पर कोई ना कोई रेजुलेशन लेते हैं। ऐसे में अगर आप नए साल पर खुद को फिट रखने का रेजुलेशन लेने जा रहे हैं, तो इसकी तैयारी आप अभी से कर सकते हैं। आपके शरीर को फिट रहने के लिए सिर्फ एक महीना काफी होता है। दिसंबर महीना चल रहा है। ऐसे में अगर आप नए साल पर खुद को फिट देखना चाहते हैं, तो इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। विंटर सीजन में आप हर तरह का खाना खाने लगते हैं, जिसके असर आपकी फिटनेस में देखने को मिलता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपनी बॉडी को अच्छे से डिटॉक्स करें। एक महीने में खुद को अगर आप फिट देखना चाहते हैं, तो अपनी डेली लाइफ की इन आदतों को बदले। आइए जानें एक महीने में आप अपने लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करके फिट हो सकते हैं। बस इन टिप्स तो फॉलो करें।

सुबह खाली पेट पिएं गुनगुना पानी
अगर सुबह उठकर आपको पानी पीने की आदत नहीं है, तो सबसे पहले आप अपनी ये आदत बदलें। सुबह आप सबसे पहले खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। गर्म पानी आपके बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करने के साथ वजन घटाने का भी काम करता है। अगर आप चाहे तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू, सौंफ, शहद भी मिलाकर पी सकती हैं।

चीनी से बनी चीजों को करें इग्नोर
एक महीने में वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप चीनी और उसे बनी चीजों को खाने से परहेज करें। चीनी में फेट अधिक मात्रा में होता है। इस लिए आप ऐसी किसी भी चीज को खाने से बचे जिसमें आर्टिफिशियल चीनी मिली हो। आप चाहे तो चीनी की जगह गुड़ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अपनी डाइट को करें कम
सर्दी के मौसम में कई लोग अपनी भूख से ज्यादा खाना खाने लगते हैं। जो वजन बढ़ने का बड़ा कारण है। एक महीने में खुद को फिट करने के लिए आप अपनी खाली का साइज यानि अपने खाने को कम करें। ऐसे में अपने हेल्थ का ध्यान रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर रहित भोजन की मात्रा को बढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। आप ज्यादा से ज्यादा सलाद भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी
अपने आपको फिट रखने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं हैं, आप घर में रहकर भी खुद को हेल्दी रख सकते हैं। आप घर में भी एक्सरसाइज और योग करके अपने वेट कम कर सकते हैं। लेकिन ऐसे एक्सरसाइज को चुनें जिसे आप ज्यादा देर तक कर सकते हैं। क्योकि एक महीने में फिट होने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप फिट रहने के लिए एरोबिक्स या डांस की मदद भी ले सकते हैं। इसलिए दिन में 1 घंटे एक्सरसाइज जरूर करें।

पैदल चलने की डाले आदत
एक महीने में फिट होना कोई असान काम नहीं है। इसके लिए आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है। जल्दी फिट होने के लिए आप अपनी हेबिट में पैदल चलने की आदत डालें। कोशिश करें की रोज 4 किलो मीटर पैदल चलें। इसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना अपने चलने का एक लक्षय तय करें।



Click it and Unblock the Notifications
