Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
घरेलू नुस्खे जो बचाए निमोनिया से
जब बात किसी घरेलू नुस्खे की आती है, तब कई बड़े-बुजुर्ग केवल इसी को प्रयोग करने में अपनी समझदारी समझते हैं क्योंकि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते और बीमारी भी झट से ठीक होजी है। एलोपेथी उपचार के मुकाबले घरेलू नुस्खे या आयुर्वेदिक दवाएं ज्यादा कार्यगर होती हैं। अगर हम निमोनिया की बात करें तो, इसे हम कई तरीको से ठीक कर सकते हैं। निमोनिया ठीक करने के लिये कई सारे घरेलू उपचार हैं। इनमें से आपको जो कुछ भी सही लगे उसका प्रयोग आप कर सकते हैं।
यदि आपको या फिर आपके परिवार में किसी को निमोनिया हो गया हो तो आप नीचे दिये गए कुछ आसान से घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। निमोनिया फेफड़ों में असाधारण तौर पर सूजन आने के कारण होता है। इसमें फेफड़ों में पानी भी भर जाता है। आमतौर पर निमोनिया कई कारणों से होता है जिनमें प्रमुख हैं बैक्टीरिया, वायरस, फंगी या अन्य कुछ परजीवी। इनके अलावा कुछ रसायनों और फेफड़ों पर लगी चोट के कारण भी निमोनिया होता है।
अगर निमोनिया से तुरंत ना लड़ा जाए तो, निमोनिया से फेफड़ों पर खतरा भी पड़ सकता है। आज राष्ट्रीय निमोनिया दिन पर, बोल्डस्काई आपको निमोनिया की बीमारी से बचने के लिये कुछ घरेलू नुस्खें बताएगा। यह घरेलू नुस्खे अन्यंत काम के हैं इसलिये इन्हें अनदेखा ना करें।

लहसुन
लहसुन को नियमित अपने खाने में शामिल करें क्योंकि यह प्राकृतिक एंटीबायटिक के रूप में जाना जाता है। यह शरीर में रोगाणुओं को खतम करता है।

हल्दी
हल्दी को खाने में जरुर डालें क्योंकि निमोनिया को जल्द खतम करने में सहायक होती है।

अदरक
लहसुन की ही तरह अदरक भी सांस से संबन्धित समस्या को दूर करती है। इसे चाय में डाल कर सुबह पियें।

तुलसी
यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे डॉक्टर भी लेने को बोलते हैं। यह खराब बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालती है। इसे दिन में 6 बार लेना चाहिये।

विटामिन सी
विटामिन सी से युक्त बहुत सारे फल मिल जाएंगे, इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

पानी
इस रोग में बहुत सारा पानी पीना चाहिये। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।

गाजर
यह केवल आंखों के लिये ही नहीं बल्कि फेफड़ों के लिये भी अच्छा होता है। निमोनिया होने पर गाजर का जूस जरुर पीना चाहिये क्योंकि इसमें बहुत सारा विटामिन ए होता है।

मिर्च
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिर्च में इंफेक्शन से लड़ने की बहुत ताकत होती है। इसलिये इसे निमोनिया होने पर जरुर खाएं।

तिल
निमोनिया के खतरनाक बैक्टीरिया से तिल के बीज छुटकारा दिलाते हैं।

शहद
चीनी की बजाए इस बीमारी में शहद खाना चाहिये। क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि खराब बैक्टीरिया से शरीर को बचाने में मदद करते हैं।

मेथी दाना
इसमें बहुत सारी शक्ति होती है। इस बीमारी के दौरान आपको मेथी अवश्य खाना चाहिये।

काली चाय
जिन्हें निमोनिया हो उन्हें दूध के बने उत्पादों से दूरी बना कर रखनी चाहिये। इस दौरान काली चाय का सेवन करना चाहिये।

चुकंदर
चुकंदर में बहुत सारी उर्जा होती है और यह शरीर के अंदर का इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है। इस बीमारी में आपको इसका सेवन जरुर करना चाहिये।

न खाएं पशु प्रोटीन
अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं तो, सी फूड खाइये ना कि पशु का मांस। मछली जैसे, ट्यूना और साल्मन आदि मछलियों में बहुत सारा ओमेगा फैटी एसिड होता है जो कि बीमार शरीर की आवश्यकता है।



Click it and Unblock the Notifications
