Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रोज जिम जा कर भी क्यूं नहीं हो पा रहा है वजन कम
कई लोग जिम में घंटो पसीना बहाते हैं केवल यह सोंच कर कि शायद उनका कुछ वजन कम हो जाए पर ऐसा नहीं होता। इन्हें लगता है कि वे वजन घटाने के लिये जो कुछ भी सही है वह वे कर रहे हैं, लेकिन फिर भी इंच भर कर फर्क देखने को नहीं मिलता।
READ: 7 दिनों में कम करें 7 किलो वजन: डाइट टिप्स
क्या आप भी ऐसा ही सोंचते हैं ? अगर हां, तो आप वेट लॉस प्लैटू को छू चुके हैं। अगर आप हेल्दी खाते हैं, रोजाना व्यायाम करते है और सही रूल फॉलो भी करते हैं, पर फिर भी वजन नहीं घट रहा है तो इसका भी कारण है। इसके लिये आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। यह उन सभी लोगों के साथ होता है जो वेट लॉस के लिये जिम जाते हैं।
READ: जानिये अर्जुन कपूर ने कैसे घटाए 50 किलो?
अगर आप हमारी बताई गई कुछ बातों को मानेंगे तो आप का वेट लॉस प्लैटू टूटेगा और आप पाएंगे एक स्लिम ट्रिम बॉडी।

अपनी डेली कैलोरी को जोड़ें
उदाहरण के तौर पर आपको दिन भर में 2800 की जरुरत पड़ती है , तो आपको 1800 कैलोरी अपनी रोजाना की डाइट से पूरी करनी चाहिये। इस केस में आप 1000 कैलोरी कम कर रहे होते हैं।

शुरु करें वेट ट्रेनिंग
यदि आप अपना वजन केवल कार्डियो या कैलोरी में कटौती कर के कम कर रहे हैं तो आप अपना मसल मास खो रहे हैं। ऐसा करने से आपके अंदर मासपेशियों की कमी आएगी और आप प्लैटू तक पहुंच जाएंगे, जहां पर आप अपना वजन कम नहीं कर पाएंगे। आपके शरीर में जितनी मसल्स होंगी आप उतनी ही कैलोरी बर्न करेंगे, यहां तक कि जब आप रेस्ट कर रहे होंगे तब भी आपकी कैलोरी बर्न होती रहेगी। जिम में वेट मशीन और फ्री वेट का इस्तमाल करें। इसके साथ स्क्वैट, लंजिस, डेड लिफ्ट, क्लीन एंड जर्क, पुश अप्स, पुल अप्स और बारबेल रो जैसी एक्सरसाइज करें।

खाएं मैटाबॉलिज्म बूस्टर
अगर आपका मैटाबॉलिज्म धीमा है तो आप का वजन जल्दी नहीं घटेगा पर अगर ये तेज है तो आप रेस्ट करते वक्त भी फैट बर्न कर सकेंगे। अगर मैटाबॉलिज्म तेज करना है तो बाहर का जंक फूड खाना बंद करें और अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा अदरक, नींबू, साबुत अनाज, ओटमील, दही, स्किम मिल्क, ग्रीन टी, कॉफी, सेब, संतरा, चिकन, मछली, पालक और पत्ता गोभी शामिल करें।

खाने का पैटर्न बदलें
अगर आप किसी क्रैश डाइट पर हैं तो उसे अभी बंद कर दें। अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा तो आप कभी अपना वजन कम नहीं कर पाएंगे।

वर्कआउट बदलें
अगर आप रोजाना वही व्यायाम करेंगे तो आप अपना वजन नहीं घटा पाएंगे। अपना एक्सरसाइज रूटीन बदलें, हर 3-4 हफ्तों में अपने सेट्स और रिपिटीशन को ज्यादा करें।

रेस्ट्रॉन्ट में खाने से पहले एलर्ट रहें
हो सकता है कि आप जितनी सोंच रहे हों उससे कहीं ज्यादा कैलोरी रेस्ट्रॉन्ट में ही खा जाते हों। इसलिये हमेशा घर का ही बना हुआ खाना खाएं। अगर बाहर खा भी रहे हैं तो हमेशा हाई प्रोटीन, लो फैट और हाई फाइबर वाला खाना ही चुने। इसके अलावा देर रात को खाना ना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
