Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
हाॅट स्टोन मसाज से होते हैं ये बडे़ बडे़ फायदे
क्या आपने कभी इतनी थकान महसूस की कि आपको लगने लगा हो कि दिमाग फट जाएगा? देखा जाए तो आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान कभी न कभी ऐसी स्थिति से जरूर गुजरता है।
किस तेल से करनी चाहिये बॉडी मसाज?
हालांकि अगर यह एक-दो बार हो तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर आप नियमित रूप से ऐसी थकान से जूझते हैं तो यह आपकी सेहत के अच्छा नहीं है। ऐसे में आपको जरूरत है हाॅट स्टोन मसाज की। एक हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए आज यह आवश्यक हो गया है। आइये आज हम आपको हाॅट स्टोन मसाज के 10 फायदों के बारे में बताते हैं।

तनाव कम करे
हॉट स्टोन मसाज तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि तनाव कई तरह की बीमारियों और डिस्आॅर्डर का जड़ होता है। यह तनाव चाहे आॅफिस के काम की वजह से हो या फिर रोजमर्रा की गतिविधियों की वजह से, इसका परिणाम एक ही होता है। यानी ज्यादा तनाव से हेल्थ प्राॅब्लम होने लगती है। अब चूंकि हम काम से किनारा नहीं कर सकते, इसलिए जरूरी है कि इस तरह के तनाव से हम अच्छे से निपटें। हाॅट स्टोन मसाज से दिमाग को राहत मिलती है और यह मस्क्यूलर टेंशन को कम करता है। तनाव से राहत दिलाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

मासपेशियों को रिलैक्स करे
स्टोन में मौजूद हीट मसल्स को ढीला करने के साथ-साथ उसे रिलैक्स करने में भी मदद करता है। साथ ही यह डीप टिशू मैन्युपुलेशन को भी आसान बनाता है।

हेल्थ कंडीशन को बेहतर बनाए
अब तो ज्यादा से ज्यादा डाॅक्टर भी इस थेरेपी को लेने की सलाह देने लगे हैं। गठिया, फिब्रोमेलागिया, हाइपरटेंशन और मस्क्यूलोस्केलेटल जैसी समस्या के लिए हाॅट स्टोन मसाज भी अब मेडिकल ट्रीटमेंट का हिस्सा बन गया है।

अच्छी नींद
अगर आप मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान हों तो अच्छी नींद के बारे में नहीं सोचा जा सकता। ऐसे में हाॅट स्टोन मसाज के जरिए आपको जो आराम मिलेगा इससे आप एक अच्छी नींद ले सकेंगे। यही वजह है कि नींद न आने की समस्या से जूझने वाले व्यक्ति को इस थेरेपी की सलाह दी जाती है।

दर्द से दिलाए आराम
मसल्स के मैन्युपुलेशन से मसल्स के दर्द से आराम मिलता है। यही वजह है कि पीठ दर्द और मसल्स के दर्द की समस्या से जूझने वाले व्यक्ति को इस थेरेपी की सलाह दी जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाये
यह थेरेपी न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने में भी मदद करता है। स्टोन को शरीर के कुछ खास हिस्सों पर रखा जाता है, जिसे एनर्जी सेंटर कहते हैं, जो कि कई बार यह जाम हो जाता है।

इंज्युरी से रिकवरी
यह मसाज इंज्युरी से आसान रिकवरी में भी मदद करता है।

टाॅक्सिन को बाहर निकाले
जब मसल्स का मसाज किया जाता है तो इसमें जमे हुए टाॅक्सिन बाहर निकल जाते हैं। यही वहज है कि मसाज के बाद व्यक्ति को ज्यादा पानी पीने की सहाल दी जाती है ताकि टाॅक्सिन को बाहर आने में मदद मिले।

स्पर्श की संतुष्टि
इंसानों को प्रेम से भरे स्पर्श की हमेशा इच्छा होती है। इसके लिए हाॅट स्टोन मसाज एक अच्छा विकल्प है। यह हमारे अंदर पैदा होने वाली स्पर्श की इच्छा को तृप्त करता है।

खुश मिजाज बनाए
इमोशनल बूस्ट के लिए एक आरामदायक मसाज काफी कारगर होता है। यह आपको खुश रखता है और जीवन के प्रति साकारात्म नजरिया विकसित करता है।



Click it and Unblock the Notifications
