Latest Updates
-
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
डब्लूएचओ की रिपोर्ट, ओरल सेक्स से फैल रही है एड्स से भी खतरनाक बीमारी
वर्ल्ड हेल्थ ऑगेनाइजेशन (डब्लूएचओ) ने एक नए रिसर्च का खुलासा करते हुए कहा है कि ओरल सेक्स से ख़तरनाक 'गोनोरिया' नामक बैक्टीरिया के होने और कंडोम इस्तेमाल ना करने से यह बैक्टीरिया और ज्यादा संक
अगर आप सेक्सुअली एक्टिव है तो हो सकता है कि यह खबर आपको थोड़ा चिंतित कर दे, क्योंकि वर्ल्ड हेल्थ ऑगेनाइजेशन (डब्लूएचओ) ने एक नए रिसर्च का खुलासा करते हुए कहा है कि ओरल सेक्स से ख़तरनाक 'गोनोरिया' (असुरक्षित सेक्स से होने वाला इन्फेक्शन) नामक बैक्टीरिया के होने और कंडोम इस्तेमाल ना करने से यह बैक्टीरिया अपने साथी के साथ बिना कंडोम इस्तेमाल के सेक्स करने से दूसरे को भी संक्रमित कर देगा।
डब्ल्यूएचओ ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर आप 'गोनोरिया' की चपेट में आते हैं तो इसका इलाज करना बहुत मुश्किल है। कई मामलों में भी यह लाइलाज है।

सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (एसटीआई) तेजी से एंटीबायोटिक्स (प्रतिरोधक दवा) के लिए बाधा पैदा कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ नई दवाइयों के साथ गंभीर समस्या है. 7.8 करोड़ लोग हर साल गंभीर यौन संक्रमण से पीड़ित होते हैं और इसका सीधा संबंध प्रजनन क्षमता पर पड़ता है।

77 देशों में किया सर्वेक्षण
डब्ल्यूएचओ ने 77 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया है और इससे पता चलता है कि एंटीबायोटिक्स के लिए गनौरिया से जूझना आसान नहीं है, डब्ल्यूएचओ की डॉक्टर ने कहा कि इसमें तीन जगह जापान फ्रांस और स्पेन ऐसी जगह है जहां इस रोग का कोई इलाज नहीं है।

खतरनाक बीमारी
इस रिसर्च से जुड़े डॉक्टर ने बताया है कि गनौरिया एक बहुत खतरनाक बीमारी है, हर वक्त आप नई एंटीबायोटिक से गनौरिया का इलाज करते हैं, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं पड़ता, गनौरिया से गुप्तांग गुदा और गला संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन आगे चलकर चिंता और बढ़ जाती है।

गुप्तांग, गुदा और गला हो सकता है संक्रमित
ओरल सेक्स करने से गौनोरिया बैक्टीरिया हो सकता है जो गुप्तांग, गुदा और गला संक्रमित हो सकते हैं लेकिन आगे चलकर चिंता और बढ़ जाती है। इस रिसर्च से जुड़े डॉ वी ने कहा कि एंटीबायोटिक्स गले में जीवाणु को जन्म देती है और इसमें गौनोरिया से जुड़े चीज़ें भी शामिल होती हैं। उन्होंने कहा, ''अगर गले में सामान्य खराश को ठीक करने के लिए एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो वहां नाइसीरिया प्रजाति के जीवाणु की मौजूदगी होती है।

समलैंगिग सेक्स करने वाले को है ज्यादा खतरा
रिसर्च में बताया गया है कि अमरीका ऐसे कैसेज ज्यादा देखने को मिले है क्योंकि वहां ग्रे कल्चर है जहां समलैंगिग जोड़ा खासकर पुरुष अगर ओरल सेक्स करता है तो यह बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगता है। जो गले को सबसे पहले संक्रमित करता है। इसके अलावा सेक्स के दौरान कंडोम के इस्तेमाल को नहीं करने की वजह से भी इस बैक्टीरिया को संक्रमित होने में मदद मिलती हैं।

गोनोरिया क्या है?
यह बीमारी जीवाणुजनित है जिसे नाइसीरिया गोनोरिया कहा जाता है। यह इन्फेक्शन असुरक्षित वजाइनल, एनल और ओरल सेक्स से फैलता है। इससे संक्रमित लोगों में 10 में से एक हेट्रोसेक्शुअल पुरुष होता है और 75 फ़ीसदी महिलाएं और गे पुरुष होते हैं। इसके लक्षण को पहचाना आसान नहीं है।
लेकिन इसके लक्षणों में यौनांगों से हरे और पीले डिस्चार्ज को शामिल किया जाता है। इसके साथ ही पेशाब करते वक़्त दर्द और पीरियड्स के दौरान ख़ून से इस बीमारी की पहचान की जाती है। इस तरह के इन्फेक्शन जिनका इलाज संभव नहीं है उससे प्रजनन क्षमता पर सीधे असर पड़ता है। इससे प्लविक सूजन जैसी समस्या भी होती है।



Click it and Unblock the Notifications