Latest Updates
-
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
महिलायें इन लक्षणों से पहचानें कि उनके शरीर में हो गयी है विटामिन डी की कमी
शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने में पोषक तत्वों और विटामिन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है। किसी भी विटामिन की कमी आपके शरीर को किसी न किसी रूप में नुकसान ही पहुंचाती है। इसलिए ज़रूरी है कि अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिससे आपको सभी ज़रूरी पोषक तत्व और विटामिन हासिल हो जायें।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि अगर महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे उन्हें क्या क्या नुकसान हैं। आपको बता दें कि विटामिन डी आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए बहुत ज़रूरी तत्व है।
कई महिलाओं में इम्युनिटी पॉवर इसलिए कमजोर होती हैं क्योंकि उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं होता है।
विटामिन डी के लिए आप अपनी डाइट में फिश, अंडे, मशरूम, दूध और योगर्ट जैसी चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। इसके अलावा रोजाना कम से कम 15 मिनट सुबह धूप में टहलें।
विटामिन डी की कमी होने से महिलाओं को निम्नलिखित समस्याएं होने लगती हैं।

कमजोरी :
विटामिन डी की कमी के कारण शरीर द्वारा कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है और इसी वजह से आपको कमजोरी महसूस होने लगती है। बहुत ज्यादा कमी होने पर आपकी हड्डियाँ भी कमजोर पड़ सकती हैं।

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द :
अगर अक्सर आपकी हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होता रहता है तो इसे अनदेखा न करें। यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है। विटामिन डी की कमी के कारण लम्बे समय के बाद आपकी हड्डियाँ बहुत कमजोर पड़ जाती हैं और इस वजह से उनमें दर्द बना रहता है।

हड्डियों का टूटना:
जब आपकी हड्डियाँ कमजोर पड़ जायेंगी तो उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी हालात में अगर आप कहीं गिर जाती हैं तो आपकी हड्डियाँ टूट सकती है। इसलिए विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन ज़रूर करें।


अक्सर बीमार पड़ना :
विटामिन डी की कमी से आपका इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो जाता है जिसकी वजह से आप अक्सर बीमार हो जाती हैं। विटामिन डी शरीर में एंटीमाइक्रोबियल यौगिकों की मात्रा बढ़ा देता है जिससे किसी भी तरह के इन्फेक्शन से आपका बचाव होता है। इसलिए रोजाना धूप में ज़रूर टहलें।

डिप्रेशन :
हाल ही में हुए कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आयी कि खासतौर पर महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने से डिप्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है। यह जान लें कि मस्तिष्क को ठीक से काम करने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होना बहुत ज़रूरी है। इसलिए जब इसकी कमी होती है तो दिमाग ठीक से काम नहीं करता और डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियां होने लगती हैं।

घाव भरने में ज्यादा समय लगना :
अगर किसी महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी है तो शरीर पर लगे किसी भी तरह के चोट या घाव को ठीक होने में काफी ज्यादा वक़्त लगता है। इससे बचने के लिए समय समय पर अपना चेकअप करवातें रहें।

बालों का झड़ना :
विटामिन डी की कमी होने से बालों को पूरी तरह पोषण नहीं मिल पता है जिस वजह से उनकी जड़ें कमजोर पड़ जाती हैं और बाल जल्दी टूटने लगते हैं। अगर आपके भी बाल तेजी से टूट रहें हैं तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गयी हो। इसका पता लगाने के लिए नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
