Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जानिए कब नहीं करना चाहिये बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल
स्क्रबिंग से हमारी त्वचा मुलायम होती है और इसमें निखार भी आता है इसलिए स्क्रबिंग एक अच्छा तरीका है अपनी त्वचा को मुलायम रखने का।
जी हाँ स्क्रबिंग करने से हम अच्छा महसूस करते हैं क्योंकि इससे खराब त्वचा बाहर निकल जाती है और हमारी त्वचा मुलायाम और अच्छी हो जाती है।
स्क्रबिंग करने से हमारी त्वचा की डेड सेल्स बाहर निकल जाती हैं जिससे हमारी त्वचा मुलायम होती है। लेकिन बार बार इसका इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए कभी कभी इससे बिलकुल ही परहेज करना चाहिए क्योंकि यह हमारे स्वास्थय पर भी असर डाल सकता है।

आपको यह पता होना चाहिए कि स्क्रब्स का इस्तेमाल कब और कितना करना जरुरी है। हम आपको इस आर्टिकल के जरिये यह बताएँगे कि स्क्रब का इस्तेमाल कब नहीं करना चाहिए।

1 : कड़ी धूप लेने के बाद :
कड़ी धूप से आपकी त्वचा को बहुत क्षति पहुंचती है। इस अवस्था में आपको स्क्रब का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा में जलन हो सकती है।

2 : सर्जरी के बाद :
सर्जरी के बाद हमारे शरीर की त्वचा ठीक होने की स्थिति में होती है और अगर इसमें हम स्क्रब करते हैं तो उस जगह को ठीक होने में देरी हो सकती है। यहां तक कि इन्फेक्शन भी फ़ैल सकता है।

3 : स्किन लाइटनर इस्तेमाल करने बाद :
हम अपनी त्वचा में निखार पाने के लिए स्किन लाइटनर का इस्तेमाल करते हैं जिससे हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है और बॉडी स्क्रब लगाने से वह और भी खराब हो जायेगी। इसलिए इससे परहेज करें।

4 : केमिकल पील लगाने के पहले और बाद :
केमिकल पील हमारे शरीर के त्वचा की एक परत को बाहर निकाल देते हैं जिससे हमारी त्वचा में निखार आता है लेकिन केमिकल पील लगाने के बाद अगर आप बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन में जलन हो सकती है साथ ही त्वचा भी खराब हो सकती है।

5 : कीड़ा काटने के बाद:
यदि कभी कीड़ा काटता है तो वहाँ की त्वचा की एक परत बाहर निकल जाती है और उसका जहर आस पास की जगह में फैलने लगता है जिससे त्वचा लाल हो जाती है और जलन भी होने लगती है। इस अवस्था में बॉडी स्क्रब नहीं लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
