Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
एक ही जगह पर बार बार क्यूं निकल आते है मुंहासे?
क्या आप मुंहासों की समस्सा से परेशान हैं, क्या आपको हर चौथे दिन चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं और वो ही एक जगह पर बार बार! अगर आपके साथ ऐसा है तो आपकी स्किन बहुत ही संवेदनशील है और आपको अपने चेहरे की सफाई पर गौर करना चाहिए। मुहांसे अक्सर ज्यादात्तर तैलीय चेहरे पर ज्यादा होते है, इसलिए अपने खानपान में बदलाव लाकर भी आप मुहांसों की समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
लेकिन इसके अलावा हार्मोनल अनबैलेंस और चेहरे के पोर्स में जमी धूल मिट्टी और बैक्टीरिया के कारण भी चेहरे में एक जगह ही बार बार मुंहासे होते हैं। आइए जानते है इस बारे में।

प्रेगनेंसी में पिम्पल
प्रेंगनेंसी में भी हार्मोनल अनबैलेंस की वजह से चेहरे पर कई बार एक ही जगह बार बार मुंहासें हो जाते हैं। वैसे यह प्रेगनेंसी में सामान्य सी बात हैं।

बार बार छूने के कारण?
अगर आपको अपने हाथ से बार-बार चेहरे को छूने की आदत है, तो हो सकता है कि आपको बार-बार एक ही जगह पर एक्ने और पिम्पल हो सकते हैं। बार-बार छूने से त्वचा पर गंदगी और तेल रोमछिद्रों या पोर्स में जमा होने लगता है और परिणाम पिम्पल के रुप में दिखाई देने लगते हैं।

तनाव की वजह से
आपके चेहरे पर एक ‘स्ट्रेस एरिया' हो सकता है- एक ऐसा हिस्सा, जहां लगातार पिंपल निकलते हैं, खासकर तब, जब तनाव या किसी बीमारी के कारण आपका इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाएं। ऐसा हार्मोंस की वजह से भी हो सकता है- कई बार महिलाओं को इस स्ट्रेस एरिया में हर बार उनकी मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान भी मुंहासे होते हैं।

बार बार नहीं खरोंचे
अगर आपको पिम्पल्स को फोड़ने,दबाने या नोंचने की आदत है तो जान ले कि उससे मुंहासे तो पूरी तरह बाहर नहीं आएंगे लेकिन बार बार मुंहासे को खुरचने से त्वचा की सूजन और बढ़ जाएगी और मुंहासें बड़े दिखाई देने लगते हैं। अपने पोर्स को दोबारा ब्लॉक होने से रोकने के लिए सैलिसिलिक एसिड ट्रीटमेंट करा सकते हैं। जिसकी मदद से एक्स्ट्रा तेल साफ करके पोर साफ रखे जा सकते हैं। इसी तरह बेंजोईल पेरोक्साइ वाले किसी उत्पाद के इस्तेमाल से त्वचा में छुपे उन बैक्टेरिया को मारा जा सकता है जिनकी वजह से पिम्पल होते हैं।

अंदरुनी मुंहासें के वजह से
इसके अतिरिक्त त्वचा पर उभरे मुहांसे की वजह कोई अंदरूनी मुंहासा भी हो सकता है। इन मुहांसों का केवल ऊपरी सिरा ही त्वचा के ऊपर दिखाई देता है और बाकी हिस्सा त्वचा के नीचे रहता है। ऐसा तब होता है जब Pores के कई हिस्से हो जाते है और वहां मौजूद ऑयल एक कोण के आकार में ऊपर उठ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
