Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
साइकिल चलाने से पहले कभी न करें ये गलती, फायदे की जगह होगा नुकसान
साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी फिजिकल एक्टीविटी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे आप फिट रहते हैं और बॉडी टोन्ड रहती है। रोजाना साइकिलिंग से आपका स्टेमिना भी बढ़ता हैं। लेकिन साइकिल चलाने से पहले आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिन्हें आपको साइकिल चलाने से पहले ध्यान रखनी चाहिए।

गियर सेट न करें
कुछ लोग अपने साइकिल राइड को आसान और मजेदार बनाने के लिए पहले ही गियर सेट कर देते हैं, जो कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे चोट लगने और साइकिल से गिरने की संभावना अधिक होती है। निर्धारित क्षमता से अधिक अपने शरीर और मांसपेशियों को एक्सरसाइज करना सही नहीं है। अपने शरीर की क्षमता के अनुसार केवल एक सीमित समय के लिए ही एक्सरसाइज करें।

स्ट्रेचिंग अवॉइड करें
आमतौर पर किसी भी फिजिकल एक्टीविटी से पहले स्ट्रेचिंग करने की सलाह दी जाती है, लेकिन साइकिल चलाने से पहले ऐसा न करें। क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे आपको मांसपेशियों में खिंचाव होने का खतरा होता है। आप साइकिल चलाने से कम से कम 10 से 20 मिनट पहले स्ट्रेचिंग ले सकते हैं।

फैटी फूड न लें
साइकिल चलाने से पहले आपको ऐसे भोजन के सेवन से बचना चाहिए जिनमें फैट की मात्रा ज्यादा हो। क्योंकि इससे आलस्य बढ़ता है और एनर्जी में कमी आती है। साथ ही फैट वाले फूड आपकी आंत में अधिक समय तक रहते हैं जो आपकी साइकिल स्पीड को प्रभावित कर सकते हैं।

ज्यादा पानी पीने से बचें
साइकिल चलाने से पहले ज्यादा मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। हाइड्रेशन महत्वपूर्ण है लेकिन साइकिल चलाने से पहले ज्यादा नहीं। कुछ लोग साइकिल चलाने से पहले एक या दो गिलास पानी पी लेते हैं, जो अच्छा नहीं है। आपका लिवर एक बार में केवल सीमित मात्रा में पानी को ही प्रोसेस कर पाता है। इसलिए ज्यादा पानी पीने से बचें। अधिक पानी पीने से आपको हर दो मिनट में पेशाब आएगी और इससे आपको पेट में दर्द और मतली की शिकायत भी हो सकती है। यदि आप पानी पीना चाहते हैं तो आधा ग्लास से ज्यादा न पीएं। जबकि साइकिल चलाने के दौरान, पानी के कुछ घूंट आप पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
