Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
क्या आपके शरीर में हो रही है कैल्शियम की कमी, इन चीजों को खाने से बचें
हड्डियों में कैल्शियम की कमी होना आजकल आम बात हो गई है। कैल्शियम की कमी यह हमारे खानपान की वजह से होती है। ऐसे कई सारी चीजें हैं जिन्हें खाने से हड्डियों में से कैल्शियम कम हो जाता है। आइए जानते है कि किन चीजों के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है।

कोल्ड ड्रिंक
कोल्ड ड्रिंक में कार्बनडाईऑक्साइड और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला बना देता है।

चॉकलेट
चॉकलेट खाने से भी हड्डियां कमजोर होती हैं। इसको खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कैल्शियम शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता और हड्डियां कमजोर होने लगती है।

नमक
नमक हड्डियों को कमजोर बनाता है। इसमें सोडियम मौजूद होता है वह शरीर में मौजूद कैल्शियम को यूरीन के रास्ते से निकाल देता है।

कैफीन पीना होता है हानिकारक
ज्यादा चाय और कॉफी पीना सेहत के लिए बहुता हानिकारक होता है। ज्यादा कैफीन लेने से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण
- हड्डियों का पोला, कमजोर होकर टूटना
- झुकी हुई कमर
- गलते हुए दांत
- बच्चों के दांत देरी से आना।
- शरीर में कमजोरी का बना रहना आदि

कैल्शियम की कमी के कारण
- पाचन कमजोर होने से भोजन में से कैल्शियम का अवशोषण कम होना।
- दैनिक आहार में कैल्शियमयुक्त पदार्थों की कमी।
- महिलाओं को अधिक मासिक धर्म होना।
- नवजात शिशुओं में स्तनपान का अभाव।
- धूप, शारीरिक श्रम व यौगिक क्रियाओं का अभाव।



Click it and Unblock the Notifications