Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
स्तनों को बनाना हो सुडौल या मुहांसों की करनी हो छुट्टी, जानें मेथी के तेल के फायदे
मेथी के बीज से मेथी का तेल निकाला जाता है। यह पोष्टिक होने के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छा भी होता है। इस तेल को शरीर पर केवल लगाने से ही नहीं बल्कि इसका सेवन करने से भी सेहत को अनेक फायदे मिलत हैं। मेथी के तेल का प्रयोग अरोमा थेरेपी के दौरान भी किया जाता है। ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि इसके फायदे और नुकसान क्या हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मेथी के तेल से किस प्रकार सेहत को लाभ पहुंचता है। साथ ही हम इसके नुकसान भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे..

किडनी के लिए मेथी का तेल है अच्छा
किडनी के स्वास्थ्य को ठीक करने में मेथी का तेल बेहद उपयोगी है। बता दें कि इसका गुर्दे और अग्न्याशय पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसीलिए अगर आप किडनी की किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप मेथी के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

मालिश के लिए प्रयोग किया जाता है मेथी का तेल
मेथी के तेल को औषधीय जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर इसका प्रयोग किसी essential oil के साथ किया जाए तो यह मसाज के लिए बेहद अच्छा विकल्प है। साथ ही बदाम के तेल के साथ मेथी का तेल मिलाते हैं और प्रभावित जगहों पर लगाते हैं तो इससे न केवल सूजन की समस्या कम होती है बल्कि मालिश से त्वचा को भी शांति मिलती है।

डायबिटीज के लिए मेथी का तेल
शुगर के इलाज के लिए मेथी के तेल का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि मेथी ग्लूकोस असहिष्णुता का न केवल विकास करता है बल्कि यह रक्त शर्करा लेवल को कम करता है। इसके अलावा मेथी के तेल से बीटा कोशिकाओं के डैमेज को कम किया जा सकता है। साथ ही इंसुलिन को प्रोत्साहित करता ।है आप मेथी के तेल को 1 बड़े चम्मच तिल के तेल के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आराम मिलेगा।

मुहांसों को दूर करें मेथी का तेल
चेहरे पर मुहांसे होने से आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी मुहांसों की समस्या से परेशान है तो आप मेथी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप मेथी के तेल की कुछ बूंदे जोजोबा ऑयल के साथ मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। ऐसा करने से ना केवल पिंपल्स की समस्या दूर होगी बल्कि ये चेहरे पर आई सूजन को भी कम करता है। इसके अलावा यह नए ब्लैकहेड्स की वृद्धि को कम करके मुहांसों को रोकने में भी मदद करता है।

वजन कम करने में बेहद कारगर है मेथी का तेल
मेथी के तेल से चयापचय को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही वजन घटाने में भी बेहद कारगर है। बता दें कि बेहतर मेटाबॉलिज्म से ज्यादा ऊर्जा बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करते हैं तो खून के अंदर जमा फैट बाहर निकलने लगता है और व्यक्ति को भूख कम लगती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
