Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Corona Vaccine Guideline: कैसे करें नकली और असली कोरोना वैक्सीन की पहचान? केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
नकली कोरोना वैक्सीन की धांधलेबाजी ने कई देशों को चिंता में डाल दिया है। दुनियाभर में कई जगह से असली के नाम पर लोगों को नकली वैक्सीन लगाने के मामले सामने आए है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को असली और नकली कोरोना वैक्सीन को लेकर अलर्ट किया है। यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका क्षेत्र में पहचाने जा रहे नकली कोविशील्ड टीके पर चिंता जताने के बाद उठाए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन की पहचान को लेकर गाइडलाइन शेयर की है, जिसमें केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ऐसे मापदंड साझा किए हैं, जिसे देखकर पहचान की जा सकती है कि वैक्सीन असली है या नकली? इस मापदंड में असली-नकली का अंतर पहचानने के लिए कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पुतनिक V तीनों वैक्सीन पर लेबल, उसके कलर, ब्रांड का नाम क्या होता है, इन सब की जानकारी साझा की गई है।

ऐसे करें असली कोवैक्सिन की पहचान
सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कोवैक्सिन लेबल पर एक अदृश्य यूवी हेल्किस या डीएनए जैसी संरचना बनी होती है। यह यूवी प्रकाश देखने से ही दिखाई देती है। Covaxin में X में ग्रीन फॉइल प्रभाव होता है।
कोवैक्सिन पर होलोग्राफिक प्रभाव देखा जा सकता है।

कैसे करें असली कोविशील्ड की पहचान
एक असली कोविशील्ड की बोतल पर गहरे हरे रंग में ISI उत्पाद का लेबल दिखाई देगा । ट्रेडमार्क के साथ ब्रांड नाम और गहरे हरे रंग की एल्यूमीनियम फ्लिप-ऑफ सील होगी।
इसमें लिख गए अक्षरों साफ तरीके से पढ़ने के लिए और नजर आने के लिए सफेद स्याही से मुद्रित किया गया है।
जेनेरिक नाम का टेक्स्ट फॉन्ट अन-बोल्ड में है।
कोविशील्ड नॉट फॉर सेल के साथ ओवरप्रिंटेड है।
एसआईआई लोगो एक अद्वितीय कोण और स्थिति पर मुद्रित होता है, जिसे सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही पहचान सकते है जो पहले से उस सटीक विवरण से अवगत होते हैं।
इसके पूरे लेबल को एक विशेष इफेक्ट दिया गया है, जो केवल एक विशिष्ट कोण पर ही दिखाई देता है।

असली स्पूतनिक वी की ऐसे करें पहचान
स्पूतनिक को दो साइट से इम्पोर्ट किया है, जिसकी वजह से इसमें दो अलग-अलग लेबल इस्तेमाल हो रहे हैं। हालांकि इसमें डिटेल और डिजाइन को समान ही रखा गया है। सिर्फ निर्माता कंपनी का नाम ही अलग है। इम्पोर्ट की गई वैक्सीन के लिए इंग्लिश लेबल केवल 5 ampoule के कार्ट के आगे और पीछे मौजूद है। बाकी अन्य सभी कार्ट में ampoule पर प्राइमरी लेबल रशियन है।



Click it and Unblock the Notifications
