Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
ज्यादा लैपटॉप पर काम करते हुए आंखों में होने लगता है दर्द, आंखों को यूं दिलाएं सुकून
लैपटॉप, कंप्यूटर ,टीवी और स्मार्टफोन पर अधिक समय बिताने से हमारे आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। इसी वजह से आंखों में थकान और दर्द होने लगता है। इसलिए आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ ऐसे नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप आंखों में होने वाले दर्द और थकान को कम कर सकते हैं।

ठंडे पानी से मिलेगी राहत
ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने के वजह से जब आपकी आंखों में थकावट ,जलन या दर्द महसूस होने लगे तब आप ठंडे पानी से अपनी आंखों को धो लें। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा और आंखो की थकान भी दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना तीन बार ठंडे पानी से अपनी आंखे धोएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी भी सही रहती है और आंखो में जलन और दर्द की समस्या नहीं होती है।

योगा से दूर करें आंखों की थकान
योगा के माध्यम से भी आप आंखों की रोशनी को मैंटेन कर सकते हैं।ऐसे कई आसन है जिन्हें करने से आपकी आंखो की थकान दूर हो जाएगी। इसलिए जब भी आपको आपकी आंख में जलन, दर्द या थकावट महसूस हो तो आप आंख से संबंधित योगा कर सकते हैं। योगा की मदद से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है और आंखों की थकावट को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए आपको जब भी आंखों में थकावट महसूस हो तो आप आंखों से जुड़ी योगा करें।

स्वस्थ खाना खाएं
न सिर्फ योगा और एक्सरसाइज से बल्कि खानपान को दुरुस्त कर भी आप आंखों की थकान को कम कर सकते हैं। अपने आहार में स्वस्थ खाना खाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी भी कम नहीं होगी और आंख से संबंधित कोई समस्या के शिकार भी नहीं होंगे। अपने आहार में दाल, हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- आंखों को साफ करने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें, गर्म पानी से आंखें न धोंए।
- अगर आप चश्मा पहनते हैं तो हमेशा चश्मा पहनकर ही रखें। खासतौर पर तेज धूप में बाहर निकलते वक्त चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें आंखो के लिए नुकसानदायक मानी जाती है। अगर आप कंप्यूटर पर काम करते हैं और आपको चश्मा लगा हुआ है तो बिना चश्मा पहने कंप्यूटर पर काम न करें।
- हर छह महीने में आंखों का चेकअप जरूर करवाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications