Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
दिनभर खुद को थका हुआ करते हैं महसूस तो अनदेखा ना करें ये लक्षण, हो सकती है गंभीर बीमारियां
आज के टाइम में भागदौड़ भरी जुंदगी में ज्यादा थकान होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आप कुछ ना कर रहे हों कोई फिजकल वर्क भी आप ने ना किया लेकिन बिना काम किए ही आपको थकान महसूस हो रही हो तो ये किसी बीमारी के होने का अलार्म हो सकता है। अगर आपको दिनभर आलस या कोई काम ना करने का मन करता हो तो इसे आप यूं ही ना जानें दे और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जल्दी थक जाना किसी बीमारी के लक्षण भी होते हैं। बेवजह की थकान होना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आप अगर जल्दी-जल्दी थक जा रहे हैं तो ये डिप्रेशन के लक्ष्ण भी हो सकते हैं। डिप्रेशन किसी खतरनाक बीमारी से कम नहीं होता है ये तो कई और बीमारियों को जन्म देने वाले होता है। डिप्रेशन बॉडी की एनर्जी में कमी कर देता है।

डायबिटीज
जल्दी थकावट का मतलब डायबिटीज से भी हो सकता है। कई लोगों को इसके बारे में सही से नहीं मालूम होता है और वे इस बीमारी की जद में आ चुके होते हैं। बार-बार पेशाब लगना, भूख में बढ़ोत्तरी, ज्यादा गुस्सा होना, आंखों से धुंधला दिखाई देने लगना भी डायबिटीज के लक्षण हैं। अगर आपको थकान महसूस होती है को तुरंत डायबिटीज का टेस्ट करवाएं।

डिप्रेशन
डिप्रेशन तो कई बीमारियों का घर है। इससे आपके सोने, खाने और सोचने की क्षमता प्रभावित होती है। बिना इलाज आप महीनों या सालो तक डिप्रेशन के मरीज हो सकते हैं। डिप्रेशन से सोचने-समझने की क्षमता पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। निगेटिविटी बढ़ती है। ऐसा अगर आपको फील होता है ति डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

रुमेटॉइड आर्थराइटिस
रुमेटॉइड आर्थराइटिस भी थकान की बड़ी वजह हो सकता है क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम बिगड़ने लगता है। इसके बिगड़ने के कारण ये ज्वाइंट के टिसूज़ पर हमला कर देता है। अटैक जिससे हड्डियां खराब होने लगती हैं, इससे आपको थकान ज्यादा महसूस होती । साथ ही इसमें शरीर में एनर्जी की कमी, भूख का कम हो जाना जोड़ों मे दर्द भी लक्षण है।

एनीमिया
एनीमिया की वजह से भी थकान महसूस होती है। जब आपके शरीर मे रेड ब्लड सेल्स कम हो जाती है और ये रेड ब्लड सेल्स ही फेफड़ों से आक्सीजन को टिसूज़ और सेल्स तक ले जाती हैं। आयरन की कमी इसका बड़ा कारण होता है। महिलाओं मे आयरन की कमी सबसे ज्यादा होती है। एनीमिया होने पर आप थका हुआ महसूस करते हैं। हार्ट बीट का बढ़ना, सीने मे दर्द और सिर दर्द जैसी परेशानिया शुरू हो जाती हैं। आप को डॉक्टर से सलाह लेकर अपना ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए जिससे सही स्थिति का अंदाजा हो सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
