Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नेचुरल रहना चाहते है तो जवां, सिर्फ एक-एक मिनट करें ये 7 काम
समय की कमी के चलते हम एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं दे पाते है जिस वजह से एक चीज़ सबसे ज़्यादा इफेक्ट होती है, वो है हमारी हेल्थ। लेकिन बहुत सी ऐसी चीज़ें भी हैं जो करने में आपकों मात्र एक मिनट का समय लगेगा ,और इन्हें नियमित रूप से करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सूरज की रोशनी
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। और हम लोग तो कई-कई दिनों तक सूरज की रोशनी में नही बैठते हैं।तो बस जब आपको एक मिनट का भी समय मिले, आप खुले में जाएं और धूप में या सूरज की रोशनी अपने ऊपर पड़ने दें। ऐसा अगर आप दिन में तीन- चार बार एक -एक मिनट के लिए करेंगे तो इससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नही होगी।

लम्बी सांस लीजिये
8-10 लम्बी सांस लेने में आपको एक मिनट से ज़्यादा नही लगेगा। लेकिन ये एक मिनट का काम आपके स्ट्रेस को कम कर देगा और साथ ही आपकी हार्ट रेट भी स्थिर करेगा। इसे आप दिन में कई बार कर सकते हैं।

मसाज करें
माना कि समय की कमी के कारण आप स्पा आदि नही जा सकते, लेकिन काम करते हुए एक मिनट का ब्रेक लें और अपने हाथों को और ईयर लोब्स को प्रेशर पॉइंट मसाज दें। आपके स्ट्रेस में बहुत कमी आएगी।

एक मिनट का मैडिटेशन करें
समय मिलते ही आप एक मिनट के लिए अपनी आंखें बंद करके ध्यान लगाने की कोशिश करें,ये एक मिनट का मेडिटेशन आपको एंग्जायटी, फिजिकल पेन , स्ट्रेस आदि में आराम दिला सकता है।

प्रोटीन डाइट
जैसे ही आपको एक मिनट का समय मिले तो अपने शरीर में प्रोटीन इन्टेक करें। मुट्ठी भर बादाम या भुने हुए चने खाएं जिनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है।

अपनी जगह पर ही दौड़ें
अगर आपको नियमित रूप से जॉगिंग करने का समय नही मिल पाता है तो आप ऐसा कर सकते हैं कि जब भी आपको एक मिनट का भी समय मिले तो आप एक ही जगह पर खड़े होकर एक मिनट तक दौड़ें। इससे आपका दिल ज़ोर से पंप करेगा और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
