Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
आप भी जिम जाते समय करती हैं मेकअप, हो जाइए सर्तक वरना होगा ये भारी नुकसान
आजकल युवाओं के बीच जिम जाना भी एक तरह का फैशन ट्रेंड हो गया है। जिम में स्टाइलिश दिखने के लिए भी युवा कई तरह के हथकंडे अजमाने लगे हैं। चाहें स्टाइलिश जिम आउटफिट हो या फिर एसेसरीज। जिम में फिटनेस के नाम पर पसीना बहाने से ज्यादा स्टाइलिश दिखने के नाम पर पैसा बहाते हैं। लड़कियां तो जिम में स्टाइलिश दिखने के लिए मेकअप तक करके आती है। लेकिन लड़कियां या लड़के नहीं जानते हैं कि जिम में जाने और वहां व्यायाम करने से पहले मेकअप और किन गलतियां से बचना चाहिए।

मेकअप
जिम जाते वक्त अगर आप चेहरे पर मेकअप की मोटी परत लगी हुई हैं तो इसे तुरंत साफ़ कर लें। यह आदत त्वचा के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसा करने से एक्सरसाइज के दौरान त्वचा से निकलने वाला सीबम और पसीना आपकी त्वचा के रोमछिद्रों से सही तरीके से बाहर नहीं आ पाता, जो बाद में मुहांसे या त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

डिओडरेंट
जिम जाते वक्त आप एंटीपर्सपिरेंट रोल ऑन या डिओडरेंट लगाके जाती हैं तो ये आपके लिए आगे एक बड़ी परेशानी बन सकती हैं। यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर पसीने द्वारा अवांछित तत्वों को बाहर निकालने में अवरोध पैदा करता है। जिससे आपको खुजली और बदबू जैसी परेशानी को झेलना पड़ता है।

बालों को खुला छोड़ना
एक्सरसाइज के दौरान बालों में पसीना आना बहुत हीउ आम बात है। इसी दौरान जिम में वर्कआउट करते हुए जो बैक्टीरिया पैदा होते हैं उनके हम सीधा सम्पर्क में आते हैं। ऐसे में अगर आप बालों को खुला छोड़ रहे हैं तो कोशिश करें कि बाल चेहरे पर न आए। इससे आपकी त्वचा बैक्टीरिया के सीधे संपर्क में आने से बचेगी।

फेस पर बार-बार हाथ न लगाए
जिम में हमें कई तरह की मशीनों का सामना करना पड़ता हैं। इस नीच कोशिश करें कि अपनी स्कीन को बार-बार न रगड़े और न ही छुएं। ये सब आपकी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। जिन हाथों से आप एक्सरसाइज मशीनों को छूते हैं उनमें काफी बैक्टीरिया होते हैं।

स्किन इन्फेक्शन
जिम में मेकअप करने का एक खामियाजा ये भी हैं कि मेकअप चाहें हल्का हो या डार्क इससे हमारी स्किन बैक्टीरिया के सीधे संपर्क में आती हैं जिससे फेस पर इन्फेक्शन होना लाजमी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
