Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन घरेलू टिप्स से प्याज काटते हुए नहीं निकलेंगे आंसू, जाने क्या करें?
इन दिनों प्याज के बढ़ते भावों ने वैसे ही सबको रुला रखा हैं। इसे प्याज का स्वभाव ही कहिए कि ये आंखों से आंसू निकाल ही देता हैं। दरअसल कई लोगों को प्याज काटने के समय आंखों में आंसू आते हैं। प्याज में सिंथेस एंजाइम मौजूद होते हैं जिसकी वजह से प्याज काटटे वक्त आपकी आंखों से आंसू निकलते हैं। ये एन्जाइम आपके आंखों की लैक्रिमल ग्लैंड में जलन पैदा करते हैं जिसकी वजह से आंखों से आंसू निकलते हैं।
अगर प्याज काटते हुए आपके आंखों से भी आंसू निकलते हैं और आपको भी दिक्कत होती हैं तो इससे बचने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। इन तरीकों की मदद से आप आंखों से बिना आंसू आए प्याज काट सकते हैं। तो आइए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।

पानी में प्याज काटें:
पानी में प्याज काटने से वेपर फॉर्मेशन बाधित हो जाता है और एन्जाइम को नष्ट करता है जिससे आंसू नहीं आते हैं।एक बर्तन में पानी डालें और फिर उसमें प्याज को रखकर काटें। ऐसा करने से आपकी आंखों से आंसू नहीं आएगें।

पानी में प्याज को भिगोएं:
पानी में प्याज को भिगोने से पानी प्याज में मौजूद एसिडिक एंजाइम को रिलीज होने से रोकता है जिससे आंसू नहीं आते हैं। एक बर्तन में पानी डालें और प्याज को छिलकर उसमें डालकर 5-10 मिनट तक छोड़ दें और फिर उसे निकालकर काटें। इससे आपकी आंखों में आंसू नहीं आएंगें।

गर्म पानी के पास प्याज काटें:
गर्म पानी प्याज से निकलने वाले भांप को बाधित करता है और उसे आपकी आंखों तक पहुंचने से रोकता है जिससे आपको जलन महसूस नहीं होती है और ना ही आंसू आते हैं। एक बर्तन में गर्म पानी डालें और प्याज को उसके पास रखकर काटें। इससे आंसू नहीं निकलेंगे।

च्यूइंगम चबाएं
च्यूइंगम की वजह से आप मुंह से सांस लेते हैं। जब आप मुंह से सांस लेते हैं तो प्याज से निकलने वाला भांप कम मात्रा में आपके नाक के जरिए अंदर जाता है। इस वजह से आंखों से आंसू नहीं निकलते हैं।

कैंडल जलाएं
कैंडल से निकलने वाला हीट एसिड एन्जाइम को आपके लैक्रिमल ग्लैंड तक पहुंचने से रोकता है जिससे आपकी आंखों से आंसू नहीं निकलते हैं।प्याज काटटे वक्त कैंडल जला लें और उसके जस्ट बगल में प्याज काटें। इससे आपकी आंखों से आंसू नहीं



Click it and Unblock the Notifications
