Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Kitchen Hacks: सिर्फ बेकिंग के काम ही नहीं आता है माइक्रोवेव, इन कामों को चुटकियों में आसान बना देता है
आज तकरीबन हर घर में माइक्रोवेव मिल जाएगा। ज्यादात्तर घरों में इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने को गर्म करने या केक बनाने के लिए किया जाता है। माइक्रोवेव आपके कई काम आ सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं माइक्रोवेव से जुड़े कुछ आसान हैक्स के बारे में जिसके बाद किचन में घंटों में होने वाला काम मिनटों में हो जाएगा।

प्याज काटते वक्त नहीं आएगा आंसू
प्याज के दोनों तरफ के सिरों को काटकर उसे माइक्रोवेव में रखें और करीब 30 सेकंड के लिए प्याज को माइक्रोवेव कर लें। ऐसा करने से प्याज में मौजूद गैस जिससे आंसू आते हैं भाप बनकर उड़ जाएगा और प्याज काटते वक्त आंसू भी नहीं आएंगे।

घी बनेगा आसानी से
घी बनाने में बहुत समय लग जाता है, लेकिन माइक्रोवेव में यह झट से बन जाता है। इसके लिए कांच के बड़े बाउल में मलाई डालकर माइक्रोवेव में 7-8 मिनट के लिए रखें। ध्यान रहे बर्तन बड़ा होना चाहिए ताकि उबाल आने पर मलाई बाहर न गिरें। बीच में एक बार खोलकर मलाई को चम्मच से हिला दें। 7-8 मिनट बाद बाहर निकालें, घी तैयार है।

रोस्टेड मूंगफली
टीवी पर अपनी फेवरेट फिल्म देखते समय रोस्टेड मूंगफली खाने का मन है तो कांच की प्लेट में मूंगफली को फैलाकर माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए रखें। फिर निकालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने पर छिलका आसानी से उतर जाता है।

जूस निकालना होगा आसान
संतरा या नींबू का जूस निकालने से पहले इन फलों को सिर्फ 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। ऐसा करने से इन फलों की स्किन में मौजूद फाइबर ढीला हो जाएगा और आप इन फलों का जूस आसानी से निकाल पाएंगी।

सब्जियों का छिलका उतारने में आसानी
कई बार चुकंदर या शकरकंद जैसी सब्जियों का छिलका उतारना बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे में माइक्रोवेव में इन सब्जियों को 2 से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर दें। सब्जियां सॉफ्ट हो जाएंगी और इनका छीलना और काटना आसान हो जाएगा। ध्यान रखें कि इन गर्म सब्जियों को सावधानीपूर्वक हैंडल करें।



Click it and Unblock the Notifications
