Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
रमज़ान में गर्मी की करनी है छुट्टी तो अभी ट्राई करें ये 4 फालूदा रेसिपीज़
गर्मियों में जब रमज़ान पड़ जाए तो प्यास और भूख काफी ज़ोंरो की लगती है। ऐसे में शाम को या रात में खाने के बाद एक गिलास फालूदा कुल्फी भर पेट खा ली जाए, तो मन भी खुश हो जाता है और पेट भी। जब परिवार के सभी लेाग रोज़े रखे हुए होते हैं, तो ऐसे में एनर्जी भला कहां से आएगी।
शरीर को एनर्जी से भरने के लिये आज हम आपको कुल्फी फालूदा की 4 ऐसी रेसिपीज़ बताएंगे, जिसे खाने के बाद मन तृप्त हो जाएगा। बहुत से लोंग ये सोंचते हैं कि फालूदा बनाना बड़ी ही मशक्कत का काम है, लेकिन असल में यह काफी आसान डेज़र्ट है।
इसमें कुछ बेसिक सामग्रियां मिलाई जाती हैं, जो आपको आराम से किराने की दुकान पर उपलब्ध हो जाएंगी। आपको फालूदा सेव या वर्मिसेली, पानी, दूध, खस या रोज़ सीरप, ड्राई फ्रूट्स और चिया सीड का उपयोग करना होगा। आप चाहें तो ऊपर से कुल्फी या आइसक्रीम भी मिला सकती हैं। आइये पढ़ते हैं अन्य फालूदा रेसिपीज़ के बारे में....

1. सिंपल फालूदा
अगर आपको ज्यादा कुछ करने का मन नहीं है तो आप यह सिंपल रेसिपी बना सकती हैं।
इसके लिये सामग्री- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर और बरफ वाला पानी लें।
बनाने की विधि - 1 कप पानी में कॉर्नफ्लोर मिक्स कर के उबालें और गैस को धीमा कर दें। जब यह पानी घुल जाए तो आंच को बंद कर दें। अब एक छन्नी ले कर उसमें कॉर्नफ्लोर के पेस्ट को छान लें। इसे 20 मिनट ऐसे ही रखें और फिर उसमें कुल्फी तथा फालूदा डाल कर सर्व करें।

2. गड़बड़ फालूदा
जी हां, सही पढ़ा आपने। अगर आप फालूदा की आम रेसिपी बना कर बोर हो चुकी हैं तो इसे जरुर ट्राई करें।
सामग्री- 1 चम्मच खस सीरप, 8-10 खजूर, 1/2 टीस्पून केवड़े का पानी, 100 ग्राम अखरोट, 1 चम्मच रबड़ी, 1 चम्मच कैनबेरीज, 1 चम्मच पुदीने के बीज, 8-10 चॉकलेट के टुकड़े
बनाने की विधि - एक गिलास में खस का सीरप डालें, फिर लेयर बिछाते हुए खजूर के कटे टुकड़े, फालूदा, केवडे का पानी, अखरोट, रबड़ी, कैनबेरी और पुदीने के बीज। ऊपर से चॉकलेट गार्निश करने के लिये।

3. रॉयल फालूदा
खाने के बाद गुलाब के टेस्ट वाला यह फालूदा सच में आपकी प्यास बुझा देगा।
सामग्री-
2 कप ठंडा दूध
1 बड़ा चम्मच cornmeal
1 कप गुलाबी / शर्बत सिरप
1 बड़ा चम्मच इसबगोल बीज
बनाने की विधि -
एक कप पानी में कॉर्नफ्लोर मिक्स करें और उबालें। फिर धीमा कर के बंद कर दें। अब दूसरे पैन में बरफ वाला पानी डालें। अब हाथ एक हाथ में छन्नी ले कर पैन के ऊपर ले जाएं और दूसरे हाथ से कॉर्नफ्लोर वाले पानी को छननी दृारा बरफ वाले पानी में डालें। अब इसे आधे घंटे के लिये छोड़ दें। एक मिलास में रोज सीरप डालें। फिर दूध, 1/4 कप पिसी बरफ, ऊपर से इसबगोल बीज, फिर फालूदा, जो कि छान कर निकाला गया था। सर्व करते समय इस पर आइसक्रीम डालें।

4. झटपट फालूदा
इस गर्मी इस झटपट फालूदा को एक मौका जरुर दें।
सामग्री-
1/2 कप सेंवई या फालूदा सेव
2 चम्मच सब्जा के बीज
1 चम्मच गुलाब सीरप
2 कप दूध
1 चम्मच चीनी
1/4 कप सूखे मेवे और नट्स
1 स्कूप आइसक्रीम
बनाने की विधि -
सेंवई को उबलते पानी में डालें। सब्जा के बीज को पानी में 45 मिनट भिगोने के लिये रख दें। फिर गरम दूध में शक्कर मिला कर ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दें अब एक गिलास में दूध, रोज सीरप, बीज, फालूदा और अन्य सामग्री िमलाएं। ऊपर से आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स करें।



Click it and Unblock the Notifications
