Latest Updates
-
IPL 2026 का आगाज आज, बेंगलुरु में SRH से भिड़ेगी चैंपियन RCB, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल -
जून-जुलाई में हवाई सफर खतरनाक? सुमित आचार्य महाराज की भविष्यवाणी वायरल -
अनोखी परंपरा! जहां पति की डेड बॉडी के साथ सोती है पत्नी, वजह जान सुन्न हो जाएगा दिमाग -
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 11,200 करोड़ में हुआ तैयार, जानें Jewar Airport से जुड़ी 10 बड़ी बातें -
हथेली में खुजली होना शुभ या अशुभ? जानें कब मिलता है धन और कब होता है भारी नुकसान -
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल -
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम
इस Holi मेहमानों को खिलाएं कुछ हटके! नोट करें 'टमाटर पापड़' की आसान रेसिपी, न धूप की जरूरत न घंटों की मेहनत
Holi 2026 Special Tamatar Papad Recipe: होली का नाम आते ही मन में ठंडाई, गुझिया और कुरकुरे पापड़ों का ख्याल आने लगता है। 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाने वाला है जिसके लिए बच्चे से लेकर बड़े तक सुपर एक्साइटेड हैं। हम बचपन से देखते आ रहे हैं कि अक्सर होली पर हर घर में सूजी, चावल या आलू के पारंपरिक पापड़ तो बनते ही हैं, लेकिन क्या इस बार आप मेहमानों को कुछ हटके खिलाना चाहते हैं? अगर हां, तो टमाटर के पापड़ (Tomato Papad) आपकी होली की महफिल में चार चांद लगा सकते हैं।
इन पापड़ों की सबसे बड़ी खासियत इनका चटपटा, खट्टा-मीठा स्वाद और इनका सुर्ख लाल रंग है, जो दिखने में भी बेहद आकर्षक लगते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको घंटों कड़ी धूप में बैठने या छत के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
आप इन्हें घर के अंदर, पंखे की हवा में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। 'अम्मा की थाली' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर टमाटर के पापड़ बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है जिसे देख आप भी आसानी से घर पर टेस्टी और हेल्दी पापड़ बना सकते हैं। तो फिर इस होली पुरानी रेसिपीज को कहें बाय-बाय और नोट करें बिना धूप के बनने वाले इन क्रिस्पी टमाटर पापड़ की आसान विधि।

टमाटर के पापड़ क्यों हैं खास?
अक्सर लोग शहरों में फ्लैट्स में रहते हैं जहां धूप की समस्या होती है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए वरदान है जो बिना धूप के घर पर ही शुद्ध और हाईजीनिक पापड़ बनाना चाहते हैं। टमाटर के पापड़ न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि इनका रंग बच्चों और बड़ों दोनों को खूब लुभाता है।
टमाटर के पापड़ बनाने के लिए जरूरी सामग्री
ताजे लाल टमाटर: 4-5 बड़े साइज के
चावल का आटा या साबूदाना पाउडर: 1 कप (बाइंडिंग के लिए)
जीरा और चिली फ्लेक्स: स्वादानुसार
हरा धनिया: थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
नमक: हल्का (पापड़ सूखने पर नमक तेज हो जाता है)
पापड़ खार या खाने वाला सोडा: एक चुटकी
टमाटर के पापड़ बनाने की विधि
प्यूरी बनाएं: सबसे पहले टमाटरों को धोकर काट लें और मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इस प्यूरी को छान लें ताकि बीज और छिलके निकल जाएं।
घोल तैयार करें: एक बर्तन में टमाटर की प्यूरी, पानी और चावल का आटा या साबूदाना पाउडर मिलाकर एक पतला और लंप-फ्री घोल तैयार करें।
पकाएं: इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा और पारदर्शी न हो जाए। अंत में जीरा और चिली फ्लेक्स और नमक और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं।
पापड़ फैलाएं: एक प्लास्टिक शीट या बड़ी थाली पर थोड़ा तेल लगाएं। अब चम्मच की मदद से छोटा-छोटा बैटर डालें और हल्का फैला दें।
इन पापड़ों को आप कमरे के अंदर पंखे की तेज हवा में सुखा सकते हैं। 24 से 48 घंटों के अंदर ये पापड़ पूरी तरह सूखकर तैयार हो जाते हैं। सूखने के बाद ये खुद ही प्लास्टिक शीट छोड़ देंगे।
पापड़ को फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये सीक्रेट किचन हैक्स
पकाना है जरूरी: अगर मिश्रण कच्चा रह गया, तो सूखने के बाद पापड़ बीच से फट सकते हैं। इसलिए घोल को गाढ़ा होने तक अच्छे से पकाएं।
पतला न फैलाएं: पापड़ फैलाते समय उन्हें बहुत ज्यादा पतला न करें, क्योंकि सूखने के बाद ये और भी पतले हो जाते हैं।
स्टोर करने का तरीका: अच्छी तरह सूखने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें। ये साल भर तक खराब नहीं होंगे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











