Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रॉन मलाई करी: बंगाली डिश
Non Veg
oi-Staff
हर कोई जानता है कि बंगालियों को मछली बड़ी पसंद होती है। पर उनके दिल में एक छोटा सा कोना होता है जहां पर प्रॉन की भी जगह होती है। आज हम आपको बंगाली प्रॉन रेसिपी बनाना सिखाएंगे। प्रॉन मलाई करी एक ऐसी रेसिपी है, जो थोड़ी सी मीठी लगती है। इसकी मिठास नारियल के दूध से आती है। इस करी में ज्यादा मसलों का प्रयोग नहीं किया गया है। प्रॉन मलाई करी एक क्रीमी रेसिपी है जिसे खाते ही आप और खाने से नहीं रुकेंगे। आइये जानते हैं कि यह प्रॉन मलाई करी कैसे बनाई जाती है! चिली गार्लिक प्रॉन कबाब: रमजान स्पेशल

कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- प्रॉन- 1 किलो
- प्याज- 1+1 कटी और पेस्ट
- लहसुन- 8
- कलौंजी- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2+6 कटी और पेस्ट
- नारियल दूध- 1 कप
- राई पेस्ट- 2 चम्मच
- हल्दी - 1 चम्मच
- नमक- स्वादनअुसार
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
विधि-
- प्रॉन्स को हल्दी पावडर और नमक से मैरीनेट करें। पैन में सरसों तेल डाल कर उसमें प्रॉन को 4 मिनट सौते करें।
- अब बचे हुए तेल में दो कटी हरी मिर्च और कलौंजी डालें।
- तब तक के लिये प्याज, लहसुन और बाकी की बची हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें।
- पैन में कटी प्याज डाल कर गुलाबी भूनें।
- अब पेस्ट को पैन में डालें और 4 मिनट तक पकाएं।
- फिर राई का पेस्ट, हल्दी और नमक डालें।
- इसे कम आंच में 3-4 मिनट पकाएं।
- अब आखिर में नारियल दूध डाल कर 2 मिनट के लिये धीमी आंच में पकाएं।
- फिर इसमें सौते किया प्रॉन डाल कर ढक्कन ढंक दें और 7-8 मिनट तक कम आंच में पकाएं।
- आपका मलाई प्रॉन तैयार है , इसको गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Prawn Malai Curry: Spcl Bong Recipe
Story first published: Wednesday, September 3, 2014, 13:32 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications
