Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर पर कैसे बनाएं मावा/खोया
Sweets
oi-Staff
होली का मौसम आ चुका है तो ऐसे में आप मिठाइयों और गुझिये के लिये बाजार से खोया लाने की जरुर सोंच रहे होंगे? पर अगर आप घर पर ही खोया यानी मावा बना लें तो कितना अच्छा रहेगा। बाजारू खोये में ना जाने कौन कौन सी चीज़ें मिली होती हैं जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती हैं।
आज हम आपको घर पर ही आसनी से खोया बनाना सिखाएंगे जो आप अपने किचन में आराम से बना सकती हैं। घर पर तैयार किये हुए खोये की मिठाई काफी स्वादिष्ट लगती है और किसी को नुकसान भी नहीं करती।
मावा बनाने के लिये फुल क्रीम दूध ही लें। एक लीटर दूध में करीब 250 ग्राम खोया आराम से बन जाएगा। तो देर किस बात की आइये देखते हैं घर पर खोया बनाने की आसान सी विधि।

समय : 15 से 30 मिनट
सामग्री-
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
विधि -
- एक भारी तले की कढ़ाई लें, उसे गैस पर चढ़ाएं और उसमें पूरा दूध डालें।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर दें और बीच बीच में दूध को चलाती रहें।
- जब दूध गाढ़ा होना शुरु हो जाए तो और सतर्क हो जाएं और खोए को चलाएं जिससे वह तले में चिपके ना।
- उसके बाद जब देखें कि दूध गाढा हो सूख गया है और हलवे जैसा दिखने लगा है तो गैस बंद कर दें।
- आपका खोया मिठाई बनाने के लिये बिल्कुल तैयार है।
Comments
English summary
घर पर कैसे बनाएं मावा/खोया
Story first published: Monday, March 14, 2016, 11:40 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2016



Click it and Unblock the Notifications
