Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मोमोज के साथ बनाइये तीखी लाल मिर्च की चटनी
तिब्बत और नेपाल की यह स्पेशल डिश मोमोज, आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है। मोमोज बिना तेल मसाले के बनाया जाता है इसलिये यह हर किसी को पसंद आता है। मोमोज से ज्यादा लोग उसकी लाल मिर्च वाली चटनी को पसंद करते हैं। जहां मोमोज बिना मसाले का होता है वहीं पर इसकी लाल वाली चटनी मिच और अन्य मसालों से भरी हुई होती है।
लो कैलोरी वाला टेस्टी मोमोज
अगर आप घर पर ही मोमोज बनाने की सोंच रही हैं, तो उसकी रेसिपी आप हमारी साइट पर देख सकती हैं। इसके अलावा आज हम आपको मोमोज के लिये लाल मिर्च वाली चटनी बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी आसान है। तो चलिये जानते हैं स्पाइसी लाल चटनी बनाने की विधि।
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- सूखी लाल मिर्च- 20-25
- रेड चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- -1
- लहसुन- 8-10

- अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
- टमाटर- 1
- नींबू रस- 1 चम्मच
- जैतून तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- ताजी धनिया- 1 गुच्छा

विधि-
1. अगर आपके पास ताजी लाल मिर्च है तो यह स्टेप छोड़ दें।
2. अगर आप सूखी लाल मिर्च का प्रयोग कर रही हैं तो यह स्टेप अपनाएं।
3. सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को गरम पानी में कुछ घंटों के लिये भिगो कर रखें, जिससे की वह मुलायम हो जाए।
4. फिर इसे निचोड़ कर किनारे रख लें।

5. अब इन्हें अन्य सामग्रियों के साथ मिक्स करें और मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें।
6. आप अपने स्वादअनुसार लाल मिर्च की मात्रा बढा या घटा सकती हैं।
7. आपकी चटनी तैयार है, इसे गरमा गरम मोमो के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications