Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पत्नी को पटाने के आसान टिप्स
"अब तुम पहले जैसे नहीं रहे", निहारिका ने राजीव से कहा और गुमसुम और उदास सी अपने कमरे की ओर चली गई। राजीव भी थका मांदा अपने दफ्तर से आया हुआ बेहाल सोफे पर पड़ा था, लेकिन उसके मन में यही बात चल रही थी कि आखिर वह ऐसा क्या करे जिससे उसकी बीवी हमेशा उससे खुश रहे। एक तो दफ्तर का टेंशन और दूसरा जब घर पर जब भी आओ तो बीवी का गुस्सा झेलो।
ऐसा अक्सर कई घरों में देखा जाता है कि शादीशुदा जिन्दगी में समय ना दे पाने की वजह से मिया-बीवी में मन मुटाव पनपने लगता है। शादी का रिश्ता बहुत ही संवेदनशील होता है, जिसको आपसी विश्वास, प्यार और देखभाल की जरुरत होती है। इस रिश्ते का भार जितना ही पति के सिर पर होता है उतना ही बीवी के ऊपर भी होना चाहिये। शादी केवल दो लोगो का बंधन नहीं होता बल्कि इस बंधन से दो परिवार भी जुडे़ हुए होते हैं। अगर इस रिश्ते में ज़रा सी भी दरार आती है तो दो परिवार के बीच में भी दुख का महौल फैल जाता है।
अगर इस रिश्ते की अनदेखी की गई तो इसे एक भंयकर तूफान बनने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगेगी। एक पति को अपनी पत्नी के समर्थन की बहुत जरुरत होती है जिससे वह अपने काम तथा व्यक्तिगत जीवन पर अच्छे से ध्यान दे सके। वह अपने साथी को हल्के में नहीं ले सकता तथा उसे यह भी सुनिश्चित करना चाहिये कि उसकी पत्नी उससे शादी कर के खुश है। दूसरे शब्दों में कहें तो उसे पता होना चाहिये कि अपनी पत्नी को किस तरह प्रभावित किया जाए। अगर आपकी भी पत्नी आपसे गुस्सा रहती है तो उसे पटाने के यहां पर कुछ जोरदार नुस्खे दिये हुए हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

थोड़ा रोमांटिक हो जाएं
शादी के बाद भी अपने प्यार का हर दम इजहार करना कोई गलत बात नहीं है। तकिए के पास एक गुलाब का फूल और ‘आई लव यू' का एक नोट छोड़ना भी है दिलचस्प तरीका प्यार के इजहार का।

डिनर पर ले जाएं
आप अपने काम में चाहे जितने भी बिजी क्यों ना हों लेकिन आपको अपनी वाइफ के लिये थोड़ा समय निकल कर उसे डिनर पर जरुर ले जाना चाहिये।

बच्चों के साथ समय बिताएं
बीवी की आधी जिन्दगी केवल बच्चों की परवरिश में चली जाती है तो ऐसे में वह चाहती है कि उसका पति भी उसके इस जिम्मेदारी में हाथ बटाए।

उनके मित्रों में रूची लें
अगर घर पर उसके दोस्त आ जाते हैं आप चुपचाप अपने कमरे में जाने के बजाए, उनसे बात करने में अपनी रुची दिखाएं।

उपहार दें
जब भी आपको लगे कि रिश्ते में कोई खटास आ रही है तो उस खटास को दूर करने के लिये उपहार से अच्छा तरीका और कुछ नहीं होगा। उसे उसकी जरुरत की चीज़ ही उपहार में दें तो उसे ज्यादा स्पेशल फील होगा।

उनके परिवार की इज्जत करें
हर लड़की अपने परिवार की बहुत देखभाल करती है इसलिये हर पति को ध्यान देना चाहिये कि वह किसी भी परिवार के सदस्य की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाए।

साथ छुट्टी बिताएं
एक पत्नी को बहुत अच्छा लगेगा जब उसे अपने घर के तमाम कामों से छुट्टी मिल जाएगी। अपनी बीवी और बच्चों के लिये एक वेकेशन प्लान करें और ज्यादा से ज्यादा समय उन्हीं के साथ बिताएं।

घर के कामों में मदद करें
ऑफिस से आने के बाद किसी का भी मन काम करने का नहीं करता। लेकिन बीवी को खुश करना है तो किचन का छोटा-मोटा काम तो करना ही पडे़गा। इससे आपकी बीवी आपसे खुश हो कर आपकी सराहना किये बिना नहीं रह सकेगी।

कभी ना भूलें शादी की सालगिरह
वे पति जो शादी की डेट याद रखते हैं, उनकी बीवी उन्हें ज्यादा प्यार करती है क्योंकि उसे अपने स्पेशल होने का एहसास होता है।



Click it and Unblock the Notifications
