Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
जिम जाती हैं तो इस तरह रखें बालों का ख्याल
शरीर के लिए एक अच्छे वर्कआउट से बेहतर कुछ भी नहीं है लेकिन क्या आप जानती हैं कि बालों को लेकर जिम के बाद की कुछ आदतें आपके बालों की खूबसूरती को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बालों की सही देखभाल ना करने से जितना ज्यादा नुकसान होता है उतना शायद ही किसी और चीज से होता हो।

अकसर महिलाओं को लगता है कि उनकी अस्वस्थ आदतें उनके बालों की सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। लंबे समय तक बालों पर ध्यान ना देने की वजह से सिर की त्वचा क्षतिग्रस्त होती है और बालों में पोषण की कमी हो जाती है। अगर आप भी जिम जाती हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
इस लेख के जरिए हम आपको 6 हेयर केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बना सकती हैं।

बालों को बांधना
अकसर हम बालों के गीला होने पर भी उन्हें रबरबैंड से बांध लेते हैं जो कि बालों की सेहत के लिए गलत है। गीले बाल आसानी से खराब हो जाते हैं इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपको वर्कआउट के बाद अपने बालों को खुला रखना चाहिए ताकि पसीना अपने आप सूख जाए। जितना हो सके ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें। बालों के सूखने के बाद आप उन्हें स्टाइल कर सकती हैं।

बालों को सुलझाने वाला स्प्रे
अगर आप वर्कआउट के बाद नहाती हैं तो आपको बालों को सुलझाने वाले स्प्रे की जरूरत जरूर पड़ेगी। ये आपके बालों को मुलायम कर उन्हें सुलझा देते हैं। अपने बालों को धोने के बाद अच्छी तरह से तौलिए से सुखा लें। अब बालों को सुलझाने वाला स्प्रे लगाएं और चौड़े दांत वाली कंघी से बालों को ब्रश करें।

रोज शैंपू ना करें
अकसर बाल चिपचिपे हो जाते हैं और ऐसे में बालों को शैंपू करने की जरूरत महसूस होती है लेकिन आपको ऐसा करने से बचना है। बालों में रोज शैंपू करने से उनका प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है और बाल रूखे हो जाते हैं। बेहतर होगा कि आप गुनगुने पानी से बालों को धोएं और उसके बाद कंडीशनिंग करें। शैंपू से थोड़ा दूर रहकर भी आप अपने बालों को नुकसान से बचा सकती हैं।

बालों को स्टाइल करने की जरूरत
बालों को नुकसान से बचाने के लिए वर्कआउट से पहले और बाद में गर्म मैटल हेयर मशीनों का इस्तेमाल ना करें। ये हेयर मशीन आपके बालों को बेजान और कमजोर बना सकती हैं। बालों में चिपचिपाहट, पसीने और तेल से छुटकारा पाने के लिए बेबी पाउडर का इस्तेमाल करें।

ड्राई शैंपू को कहें ना
ड्राई शैंपू सूखे बालों के लिए होता है इसलिए गीले बालों पर इसे ना लगाएं। गीले बालों पर ड्राई शैंपू लगाने से आपके बाल बेकार और भद्दे लग सकते हैं। जिम जाने से पहले आप बालों में ड्राई शैंपू लगा सकती है क्योंकि इससे बालों के सिरों को पसीना सोखने में मदद मिलती है।

बालों को ब्रश करना
वर्कआउट के बाद बालों को ब्रश करने से बालों की जड़ें उलझती नहीं है। वर्कआउट के दौरान पसीना आने पर स्कैल्प में प्राकृतिक तेल निकलता है जो कि बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। वर्कआउट के तुरंत बाद बालों को ब्रश करने से इन प्राकृतिक तेलों को बालों के मध्य एवं सिरों तक पहुंचने में मदद मिलती है।
जिम जाने वाली लड़कियां इन जरूरी हेयर केयर टिप्स को ध्यान में रखकर अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बना सकती हैं। अगर आप भी जिम जाती हैं तो आपको भी इन आसान टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए वरना आपके बाल भी बेजान और कमजोर हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
