Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मॉनसून में चेहरे की चमक बढाए स्ट्रिस सॉल्ट स्क्रब
मॉनसून में अपने अपनी बॉडी का काफी ख्याल रखना चाहिये, खासतौर पर चेहरे का। इसके लिये आपको चेहरे को दिन में दो बार धोना चाहिये, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करनी चाहिये। पर सबसे जरुरी है चेहरे की स्क्रबिंग करना, जिससे चेहरे पर जमी गंदगी और डेड स्किन निकल जाए और चेहरे की चमक बढ़ जाए।
बाजार में मिलने वाले कैमिकल युक्त स्क्रब का प्रयोग ना कर के आप घर पर विटामिन सी युक्त स्ट्रिस फलों तथा नमक का प्रयोग कर सकती हैं। इस स्क्रब में नींबू होने की वजह से आपके त्वचा से टैनिंग भी मिट जाएगी।
घर में नमक के इन प्रयोगों से पाइये नाक के ब्लैकहेड्स से मुक्ती
यह स्ट्रिस सॉल्ट स्क्रब, एसिड होने की वजह से मॉनसून में निकलने वाले मुंहासों को भी जल्दी ठीक कर देता है। आइये जानते हैं कि आप कौन कौन से स्ट्रिस फलों से अपने लिये स्क्रब मास्क बना सकती हैं। स्क्रब बनाने के आप घर में मौजूद नमक का प्रयोग कर सकती हैं। जब स्क्रब सूख जाए तब इसे रगड़ कर निकाल लें।

नींबू और नमक
एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच नमक मिक्स करें। इस स्ट्रिस सॉल्ट स्क्रब को फेस मास्क की तरह प्रयोग करें। यह आपको टैनिंग तथा डेड स्किन से छुटकारा दिलाएगा। इसे महीने में तीन बार ही प्रयोग करें।

हरा नींबू
ताजे हरे नींबू का छिलका निकाल कर बाकी के हिस्से को मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें नमक मिलाइये और उंगलियों से चेहरे प लगाइये। इसे सूखने के बाद गरम पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे की त्वचा का टेक्सचर ठीक होगा और दाग धब्बे भी दूर होंगे। इसे महीने में दो बार प्रयोग करें।

मुसम्मी
इसके पल्प को गाढे़ पेस्ट में बदल लें। फिर उसमें 3 चम्मच नमक मिलाएं और 1 चम्मच शहद डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सुखा लें। यह चेहरे के अनचाहे बालों को हटाएगा और ब्लैकहेड से भी मुक्ती दिलाएगा।

संतरा और नमक
संतरे में विटामिन सी होता है, जो त्वचा के लिये अच्छा होता है। एक कटोरे में थोड़े से संतरे का पल्प लें, उसमें नींबू और थोड़ा सा ऑलिव ऑइल मिलाएं। इन सभी को मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूखने लगे तब इसे स्क्रब कर के निकाल दें। इससे आपके चेहरे के एक्ने रातभर में गायब हो जाएंगे।

पाइनएप्पल स्क्रब
पाइनएप्पल में काफी सारा विटामिन सी होता है। एक कटोरी में 1 चम्मच पाइनएप्पल का पल्प और 2 चम्मच नमक तथा 1 चम्मच शहद मिलाएं। यह स्क्रब ऑइली चेहरे के लिये अच्छा होता है और इसे हफ्ते में केवल एक बार लगाना चाहिये।

मैंडरिन और नमक
यह छोटे संतरे होते हैं जिन्हें मैंडरिन कहा जाता है। 1 चम्मच छोटे संतरे का पल्प लें, उसमें 1 चम्मच नमक और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस स्क्रब को लगाने से चेहरा बिल्कुल स्मूथ बन जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
